एक्सप्लोरर

Delhi Metro: DMRC की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, चलेंगी 8 कोच वाली ट्रेनें

Delhi Metro: रेड लाइन पर 8 कोच वाली ट्रेनें चलने से यात्रियों को सहूलियत होने के साथ-साथ इस रूट पर हर एक फेरे पर 500 अतिरिक्त यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. क्योंकि दिल्ली मेट्रो ने मंगलवार यानि 8 नवंबर से अपनी रेड लाइन पर 8-कोच वाली ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. अब जब यात्रियों को रेड लाइन पर सफर करने में आसानी होगी. खासतौर पर पीक आवर्स में इस मेट्रो रूट पर होने वाली यात्रियों की भीड़ भी कम हो सकेगी.शुरूआत में डीएमआरसी ने रेड लाइन पर 8 कोच वाली 2 ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. इससे पहले रेड लाइन पर 6 कोच वाली ट्रेनें दौड़ती थीं. लेकिन अब 8 कोच वाली ट्रेनें इस लाइन पर चलेगीं.

डीएमआरसी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबाकि रेड लाइन पर शहीदी स्थल से रिठाला की ओर जाने वाले रूट पर यात्रियों की सुविधा के लिए 39 ट्रेनें चलाई जाती हैं. जिसमें प्रतिएक ट्रेन में 6 कोच होते हैं. लेकिन अब इनको अपग्रेड किया जा रहा है. शुरूआत में 2 ट्रेनों को अपग्रेड किया गया हैं, इन ट्रेनों में 6 कोच से बढ़ाकर 8 कोच कर दिए गए हैं. जिसके बाद अब रेड लाइन के प्लेटफार्मस् पर सभी ट्रेनें प्लेटफॉर्म के दूर छोर के पास रुकेंगी, जिससे सभी 8-कोच समायोजित तरीके से रूक सके.प्लेटफार्म के अंत तक ट्रेनें रूकने से यात्रियों के लिए भी सुविधा रहेगी.

ये भी पढ़ें:

ABP C-Voter Survey 2022: कौन होगा दिल्ली नगर निगम का बॉस, MCD चुनाव पर पहले सर्वे में आए चौकाने वाले नतीजे 

रेड लाइन की इन 39 ट्रेनों में जोड़े जाने वाले सभी 78 अतिरिक्त कोच मेसर्स भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) से खरीदे गए हैं. रेड लाइन 4 मौजूदा इंटरचेंज स्टेशनों जैसे वेलकम,कश्मीरी गेट,इंद्रलोक और नेताजी सुभाष प्लेस के साथ रेड लाइन पर रोजाना लगभग 4.7 लाख यात्री सफर करते हैं. डीएमआरसी की रेड लाइन सबसे पुरानी और सबसे महत्वपूर्ण लाइन में से एक है. इसके साथ ही रेड लाइन पर पुलबंगश और पीतमपुरा नाम के 2 और स्टेशन भी चौथे चरण के पूरा होने के बाद इंटरचेंज स्टेशन बन जाएंगे.

 उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर पहली 6-कोच ट्रेन सेवा भी केवल साल 2013 में रेड लाइन (लाइन -1) पर शुरू की गई थी. दिल्ली मेट्रो के पास मौजूदा समय में 336 ट्रेन सेट का बेड़ा है. जिसमें 176 ट्रेनें 6 कोच वाली हैं और 138 ट्रेनें 8 कोच वाली इसके अलावा 22 ट्रेनें 4 कोच वाली है. रेड लाइन पर 8 कोच वाली ट्रेनें चलने से यात्रियों को सहूलियत होने के साथ-साथ इस रूट पर हर एक फेरे पर 500 अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
'डेढ़ साल में शुरू किए 3 बायोगैस प्लांट', CM रेखा गुप्ता ने AAP को घेरा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके
'पब्लिसिटी के लिए...', कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget