एक्सप्लोरर

Delhi: यात्रियों को सौगात! अब दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो की सभी रूट पर WhatsApp से खरीद पाएंगे टिकट

Delhi Metro: राष्ट्रीय राजधानी में हर रोज लाखों लोग मेट्रो से ट्रैवल करते हैं. उनकी यात्रा को सुखद बनाने के लिए अब चैटिंग ऐप व्हॉट्सऐप की मदद ली जा रही है. इससे टिकटिंग सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

Delhi News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गुरुवार को व्हाट्सऐप (WhatsApp) आधारित टिकटिंग सिस्टम का गुरुग्राम रैपिड मेट्रो (Rapid Metro) समेत दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) को कवर करने वाली सभी लाइनों पर विस्तार करने की घोषणा की. यह सुविधा व्हाट्सऐप की प्रवर्तक कंपनी मेटा और उनके अधिकृत भागीदार पेलोकल फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी में दी जाएगी.

जून में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इसकी शुरुआत की गई थी. यात्री अब व्हाट्सएप पर 9650855800 पर 'हाय' टेक्स्ट के साथ एक संदेश भेज सकते हैं या पूरे नेटवर्क पर अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके आसानी से मेट्रो टिकट खरीदने के लिए क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने एक बयान में कहा, "व्हाट्सऐप अधिकांश भारतीयों के लिए पसंदीदा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, और मेट्रो टिकट खरीदना अब किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को मैसेज करने जितना आसान होगा. हमें विश्वास है कि यह एकीकरण अधिक यात्रियों को दिल्ली मेट्रो को यात्रा के अपने पसंदीदा माध्यम के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगा.“

एक यूजर 6 लोगों का बना सकता है टिकट
एक यूजर द्वारा एक ही समय में अधिकतम छह क्यूआर टिकट तैयार किए जा सकते हैं. टिकट सुबह 6 बजे से रात 9 बजे के बीच सभी लाइनों के लिए और सुबह 4 बजे से रात 11 बजे तक एयरपोर्ट लाइन (ऑरेंज लाइन) के लिए बुक किए जा सकते हैं. व्हाट्सएप टिकटिंग में टिकट रद्द करने की अनुमति नहीं है. क्रेडिट/डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए लेनदेन पर मामूली सुविधा शुल्क लागू लगाया जाएगा, जबकि यूपीआई-आधारित लेनदेन के लिए कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा.

मेटा इंडिया के अधिकारी ने दी यह जानकारी
मेटा इंडिया के बिजनेस मैसेजिंग निदेशक रवि गर्ग ने कहा़ "हमारा लक्ष्य व्हाट्सएप यूजरों के लिए यात्रा अनुभव को सरल बनाना है, और यह उस दिशा में एक और कदम है. हर दिन, लाखों यात्री अपने वांछित गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो पर भरोसा करते हैं. हम उनके भीतर यह व्हाट्सऐप चैट टिकटिंग अनुभव देने के लिए रोमांचित हैं.“

ये भी पढ़ें- Delhi: ED रिमांड में ले जाते वक्त आप सांसद संजय सिंह बोले- 'सारे आरोप बेबुनियाद हैं, हम लड़ेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
पुरानी दिल्ली का हेरिटेज संवारेगी सरकार, ब्लूप्रिंट हुआ तैयार
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन
दिल्ली: 'पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड' पर अपडेट, बढ़ाई गई डेडलाइन

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget