एक्सप्लोरर

1993 बम ब्लास्ट के दोषी देविंदर पाल सिंह भुल्लर को दिल्ली HC से राहत नहीं, कहा- 'तुरंत करो सरेंडर'

Devinder Pal Singh Bhullar News: देविंदर पाल सिंह भुल्लर ने दिल्ली हाईकोर्ट से सरेंडर करने की प्रक्रिया में छूट की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली है.

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 1993 के बम ब्लास्ट के मामले में दोषी और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के आतंकवादी देविंदर पाल सिंह भुल्लर को तिहाड़ जेल प्रशासन के समक्ष सरेंडर करने का आदेश दिया है.

देविंदर पाल सिंह भुल्लर की पैरोल शुक्रवार (23 मई) को खत्म हो गई. भुल्लर ने दिल्ली हाईकोर्ट से सरेंडर करने की प्रक्रिया में छूट की मांग करते हुए याचिका दाखिल की थी. अपनी याचिका में भुल्लर ने कहा था कि वह तीव्र मानसिक बीमारी शिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और इलाज करवा रहे हैं, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई करने वाले जस्टिस गिरीश काथपलिय ने कहा जेल में भी उचित इलाज की सुविधा मौजूद है. उन्होंने अपने आदेश में कहा कि भुल्लर को सरेंडर करना होगा.  

याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी
देविंदर पाल सिंह भुल्लर के वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट से अपनी याचिका वापस लेने की इजाजत मांगी. वहीं कोर्ट में उनके वकील ने भरोसा दिलाया कि भुल्लर जेल अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करेंगे. दिल्ली हाईकोर्ट ने वकील की इस दलील को सुनने के बाद याचिका खारिज कर दी.  

'नहीं किया पैरोल की शर्तों का उल्लंघन'
भुल्लर के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनके क्लाइंट ने कभी भी पैरोल की शर्तों का उल्लंघन नहीं किया और अधिकांश समय जेल से जुड़े अस्पताल में ही अपना इलाज करते रहे. वकील ने यह भी कहा कि 30 साल की कैद के बाद कानून के तहत भुल्लर को राहत मिलनी चाहिए. हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट में इस दलील को सुनने के बाद स्पष्ट करते हुए कहा कि भुल्लर की समय से पहले रिहाई की याचिका अभी अदालत में लंबित है लेकिन इस आधार पर वह सरेंडर करने से बच नहीं सकते हैं.

2001 में मिली थी भुल्लर को फांसी की सजा
दरअसल सितंबर 1993 में दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और 31 लोग घायल हो गए थे . जिनमें तत्कालीन युवा कांग्रेस अध्यक्ष एम एस बिट्टा शामिल थे, इस मामले में भुल्लर को 2001 में टाटा कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में उम्रकैद में बदल दिया था. उन्हें 1995 में गिरफ्तार किया गया था और 2015 में स्वास्थ्य कारणों से तिहाड़ जेल से अमृतसर सेंट्रल जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget