एक्सप्लोरर

JNU Protest: जेएनयू में 5 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, डीन की तरफ से मिला 48 घंटे का समय!

Students Protest in JNU: एबीवीपी इकाई मंत्री विकास पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि स्कूल ऑफ लैंग्वेज जेएनयू के छात्र अपनी आवश्यक मांगों को लेकर आज प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं.

Delhi News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्कूल ऑफ लैंग्वेज के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है और इस पर तत्काल निर्णय लिया जाए. 5 सूत्रीय मांगों को लेकर स्कूल ऑफ लैंग्वेज के छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से उनकी बातों को सुनकर आवश्यक निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया.

क्या हैं वो 5 सूत्रीय मांगें?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के एबीवीपी इकाई मंत्री विकास पटेल ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि स्कूल ऑफ लैंग्वेज जेएनयू के छात्र अपनी आवश्यक मांगों को लेकर आज प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हुए हैं. इन मांगों में विशेष तौर पर सभी छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन, आईडियोलॉजिकल भेदभाव रहित शिक्षा व्यवस्था, सप्लीमेंट्री और री एग्जाम सुविधा, रीइवेलुएशन  और समय पर पाठ्यक्रम को पूरा कराने जैसे विषय शामिल हैं. पाठ्यक्रम पूरा करने से लेकर रजिस्ट्रेशन और सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को लेकर छात्र काफी दिनों से परेशान हैं और यह छात्रों के भविष्य से जुड़ा हुआ गंभीर मामला है. ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर तत्काल निर्णय लेना चाहिए .

डीन ने दिया 48 घंटे का वक्त

विकास पटेल ने बताया कि छात्रों ने आज अपनी मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को अवगत कराया है जिसके बाद डीन शोभा शिवशंकर की तरफ से अगले एक-दो दिन में कुलपति से मिलकर, इन मांगों पर विचार कर आवश्यक निर्णय लेने के बारे में आश्वस्त किया गया है. हम अगले दो दिनों तक प्रशासन के आदेश का इंतजार करेंगे और उम्मीद करेंगे कि प्रमुख मांगों पर तत्काल निर्णय लेते हुए छात्रों के भविष्य को सही दिशा दिखाने में मदद हो सकेगी.

ये भी पढ़ें:- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ध्यान दें! अगर हुई यह चूक तो कट जाएगा स्कूल से आपका नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
दिल्ली में महिलाओं को राहत, पिंक टिकट के साथ इस तारीख तक कर सकेंगी फ्री सफर
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget