एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में कंपकपाने लगी सर्दी, 9 दिसंबर रहा इस सीजन का सबसे सर्द दिन, जानें कितना गिरा तापमान?

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. 

Delhi Weather Today: दिल्ली में तापमान में तेजी से कमी और कोहरे के साथ अचानक कंपकपाने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है. रात के समय लोग ठिठुरन महसूस करने लगे हैं. सोमवार (9 दिसंबर) इस सीजन का सबसे सर्द दिन दिल्ली वालों के लिए साबित हुआ. इसका असर भी दिल्ली में देखने को मिला. बीती रात और तड़के सुबह के समय दिल्ली कहीं-कहीं लोग अलाव जलाते भी नजर आए. 

रविवार की शाम को हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा चलने की वजह से गलन का भी लोग अहसास करने लगे हैं. आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान 7 ​डिग्री सेल्सियस रहने का अनुामान है. पिछले कुछ दिनों की तरह मंगलवार को भी मध्यम कोहरा छाए रहने के आसार हैं.

अधिकतम तापमान इस सीजन का सबसे कम 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. इसके अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है.

आंकड़ों के अनुसार इससे पहले अधिकतम तापमान सबसे कम 18 नवंबर को 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. दिन के दौरान आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत से 65 प्रतिशत के बीच रहा.

AQI में आई भारी कमी 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को फिर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गई. इसके साथ ही दिसंबर में ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या सबसे अधिक चार रही. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार को जहां 302 अंक के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में था वह सोमवार शाम चार बजे तक सुधर कर 186 हो गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है.

आंकड़ों के अनुसार सोमवार को इस माह में ‘मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाला चौथा दिन रहा जो दिसंबर में अब तक दर्ज किए गए इस तरह के दिनों की सबसे अधिक संख्या है. दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार 10 से 12 दिसंबर तक एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में रह सकता है.  

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है.

बांग्लादेश में हिंसा को रोकने के लिए CTI ने कहा- अगर हिंदुओं पर हमले रुके नहीं तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली: मिलन गार्डन हादसे पर सख्त CM रेखा गुप्ता के मंत्री, बोले- 'दोषियों को बख्शेंगे नहीं'
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget