एक्सप्लोरर

Delhi weather Update: शीतलहर का सितम झेलने के लिए रहें तैयार, IMD ने 3 दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Delhi Weather: भारत मौसम विभाग ने 17, 18 और 19 जनवरी 2023 के लिए घने कोहरे व शीतलहर की भविष्यवाणी की है.

Delhi weather News: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फवारी के बाद दिल्ली में शीतलहर (Cold Wave) आने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा अपडेट के मुताबिक देश की राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानि 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शनिवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. 

वहीं, आईएमडी की ताजा अपडेट में बताया गया है कि 15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही देखने को मिलेगा, लेकिन हाड कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा. 

3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान 
मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है. इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा. 18 और 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान चार व उससे कम रहने की संभावना है. दूसरी तरफ शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा. पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन अब इस विक्षोभ का असर कम होगा. अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

पाल्यूशन से भी राहत की उम्मीद कम 
मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 बहुत खराब दर्ज किया गया. बता दें कि एक्यूआई शून्य और 50 के बीच अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  झुग्गियां हटाने को लेकर दिल्ली में बवाल, DDA के नोटिस के खिलाफ AAP का जोरदार प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने किया...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget