एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली में आंधी के साथ बारिश, खराब मौसम की वजह से 17 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

Delhi Weather Today: मौसम विभाग ने दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी. बुधवार (29 मार्च) को भी दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में तेज हवा और गरज के साथ बारिश हुई थी.

Delhi Weather News: मार्च महीना खत्म होने को है लेकिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज और ही है. गुरुवार को एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में गरज के साथ काले बादलों का बरसना शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी थी कि दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली (पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, राष्ट्रपति भवन, राजीव चौक, दिल्ली कैंट, इंडिया गेट, सफदरजंग, लोदी रोड, वसंत विहार, आर के पुरम, डिफेंस कॉलोनी, वसंत कुंज) के कुछ स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी. बुधवार को भी राजधानी और आस-पास के इलाकों में बारिश हुई थी. आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है. 

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 175 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है. आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 70 फीसदी दर्ज की गई.

बुधवार को दिल्ली में दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. अगले तीन से चार दिनों के दौरान राजधानी में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है. अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है. गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी.

17 फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम के कारण गुरुवार शाम को दिल्ली हवाईअड्डे से 17 उड़ानें डायवर्ट की गईं. एक अधिकारी ने कहा कि इन फ्लाइट्स को लखनऊ, जयपुर और देहरादून की ओर डायवर्ट कर दिया गया.  अधिकारी ने कहा कि दिल्ली हवाईअड्डे से डायवर्ट की गई 17 उड़ानों में से आठ-आठ उड़ानें लखनऊ और जयपुर जबकि एक देहरादून की ओर डायवर्ट की गईं.

Delhi Covid Cases: कोरोना पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज बोले- धबराने की जरूरत नहीं, सतर्क रहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget