एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली वाले सावधान! IMD का अलर्ट, अगले पांच दिन में चार डिग्री बढ़ सकता है तापमान 

Delhi Weather Today: आईएमडी के मुताबिक 16 मार्च को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर तक आसमान साफ हो जाएगा. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के अब सावधान रहने की जरूरत है. दिल्ली में गर्मी की एंट्री कुछ दिन पहले हो गई थी, लेकिन मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले पांच दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के न्यूनतम तापमान (Delhi Temperature) में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी का अनुमान है. यानी 21 मार्च के बाद लोगों को सुबह के समय में भी गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा. 

भारत मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. सुबह के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर तक आसमान पूरी तरह से साफ हो जाएगा. 16 मार्च को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है, जो सामान्य है. 

ये चार दिन अहम

17 मार्च को दिल्ली का आसमान साफ रहेगा. 21 मार्च तक दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री बढ़ोतरी के संभावना है. न्यूनतम तापमान 21 मार्च तक 12 डिग्री से बढ़कर 16 ​डिग्री होने का पूर्वानुमान है. अधिकतम तापामन 31 से बढ़कर 32 तक पहुंचने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है. जबकि अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री दर्ज किया गया. 

वायु प्रदूषण से राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया जो मध्यम श्रेणी में है. एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

Delhi Assembly: बीजेपी विधायक के सवाल पर आतिशी का जवाब, पानी की कमी से पार पाने को करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget