एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में तेजी से बदलेगा मौसम, मार्च में मई वाली गर्मी का दिखेगा असर, आज कैसा रहेगा वेदर?

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक 17 और 18 मार्च को दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. हवा की वजह से तापमान कम रहने का अनुमान है. दो दिन बाद गर्मी में बढ़ोतरी का अनुमान है.

Delhi Weather Today: देश की राजधानी दिल्ली में बहुत जल्द भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 मार्च तक गर्म हवाएं चलेंगी. तब तक गर्मी का असर कम रहने की संभावना है. फिलहाल, वायु प्रदूषण लगातार दूसरे दिन भी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया जो दिल्ली वालों के लिए राहत देने वाली है. 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.9 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है. सापेक्षिक आद्रता का स्तर 66 रहा. 

अब दिल्ली वालों को सताएगी गर्मी

आईएमडी के मुताबिक 17 और 18 मार्च को दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी. हवा की वजह से तापमान भी कम रहने का अनुमान है. सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

दिल्ली का मौसम 19 मार्च से साफ रहेगा. उसके बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. 22 मार्च तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. जबकि न्यूनतम तापमान बढ़कर 19 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. 

 लगातार दूसरे दिन एक्यूआई 100 के नीचे 

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को लगातार दूसरे दिन वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में रही और एक्यूआई 99 दर्ज किया गया. 

दिल्ली में शनिवार को पिछले तीन वर्षों में एक जनवरी से 15 मार्च के बीच की अवधि के किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ हवा दर्ज की गई, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 रहा. यह 2025 का पहला ऐसा दिन भी था, जब वायु गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में दर्ज की गई.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

यह भी पढ़ें: Delhi: इफ्तार पार्टी में शामिल होने को लेकर क्या बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता?

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. दो दशक से ज्यादा समय से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में न्यूज रिपोर्टिंग और स्टोरी राइटिंग का अनुभव. पॉलिटिक्स, क्राइम और जनहित की खबरों को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में समसामयिक और ऐतिहासिक मसलों पर परिचर्चा में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget