एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में भीषण गर्मी, नजफगढ़ में पारा ने तोड़ा रिकॉर्ड, 47 डिग्री के पार पहुंचा

Delhi Temperature: दिल्ली में 8 जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था.

Delhi Weather Forecast: दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे गर्मी का टॉर्चर दिखने लगा है. उत्तर-पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार (17 मई) को गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा. देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी का प्रकोप रहा. दिल्ली के नजफगढ़ में तो पारा काफी ऊपर चढ़ गया. नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक देश में सबसे अधिक है.

दिल्ली में 8 जगहों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था. इससे पहले, 30 अप्रैल को गांगेय पश्चिम बंगाल क्षेत्र के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

दिल्ली में गर्मी ने रुलाया

दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा. आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती हैं और मुख्य रूप से आसमान साफ रह सकता है.

दिल्ली के अलावा किन राज्यों में गर्मी का प्रकोप?
 
दिल्ली के साथ ही राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, पंजाब में दो स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया. हरियाणा के सिरसा में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है और प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा.
 अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में हीटवेव जारी रहने की आशंका है. 

अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के समूह ''क्लाइमेट सेंट्रल'' के शोधकर्ताओं ने कहा कि भारत में 54.3 करोड़ लोगों को इस अवधि के दौरान कम से कम एक दिन भीषण गर्मी का अनुभव होगा. 

उष्ण लहर की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है. आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण उष्ण लहर की स्थिति होने के आसार हैं. 

आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और शिशुओं, बुजुर्गों और पहले से बीमारियों से पीड़ित लोगों सहित संवेदनशील लोगों के लिए 'उच्च स्वास्थ्य चिंता' जाहिर की. विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या खुले में भारी काम करने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें:

AAP ने बताया BJP की साजिश का हिस्सा, अब स्वाति मालीवाल ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget