एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज रिमझिम होगी बारिश या झमाझमा बरसेंगे बादल? IMD ने दिया ये अपडेट

Delhi Rains: दिल्ली वालों को बारिश के बाद उमस और गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर बड़ी अपडेट जारी की है. बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' श्रेणी में पहुंच गई है.

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली वालों बारिश के बाद कुछ राहत मिली है. अगले एक से दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने आज सोमवार (12 अगस्त) को भी बारिश के आसार जताए हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार (12 अगस्त) को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 फीसदी रहा.

आईएमडी के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि दोपहर को दिल्ली में अधिकतम तापमान  29.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान आर्द्रता 89 फीसदी दर्ज किया गया.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना
इससे पहले रविवार (11 अगस्त) को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. बारिश दिल्ली के लोगों को उमस से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया. दिल्ली में कल सुबह से घने बादल छाए रहे, इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिली. 

राजधानी दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरवाट दर्ज की गई. इस दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस से कम है. इस दौरान आद्रता का भी 100 से 91 बीच में रहा है. 

रविवार को दिल्ली के मयूर विहार और आयानगर में अधिक बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने फिलहाल दिल्ली में 15 अगस्त तक बारिश के सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई है. 

संतोषजनक रही दिल्ली की हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 53 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Independence Day 2024: दिल्ली वालों को DMRC की सलाह, इन इलाकों में न उड़ाएं पतंग, 'ऐसा करना...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget