एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इस इलाके में 10 दिन से वाटर सप्लाई ठप्प, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग

Delhi: दिल्ली के करोल बोग इलाके में लगभग 10 दिनों से पानी सप्लाई पूरी तरह ठप्प है. आसपास के लोगों ने इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

Delhi News: राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित आनंद पर्वत नई बस्ती में लगभग 10 दिनों से पानी सप्लाई ठप्प है. इसकी वजह से आम लोगों की रोजमर्रा की दिनचर्या अब पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है. समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि, लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए रिश्तेदारों के घर जा रहे हैं. साथ ही लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो चुके हैं. जब इस मामले को लेकर दिल्ली जल बोर्ड के अफसर से कारण पूछा गया तो उनका कहना है कि, तकनीकी दिक्कत की वजह से क्षेत्र में पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है. इसको ठीक करने का प्रयास लगातार जारी है और बहुत जल्द इसे ठीक कर लिया जाएगा.

दरअसल, राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत स्थित नई बस्ती में लगभग 10 दिनों से पानी सप्लाई पूरी तरह ठप्प है. आसपास के लोगों ने इसको लेकर दिल्ली जल बोर्ड से कई बार शिकायत की, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है. इस मामले को लेकर जब एबीपी न्यूज ने स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि, बीते 10 दिनों से घर में पानी नहीं आ रहा है. जिसकी वजह से अब पूरी तरह से रोजमर्रा का काम प्रभावित हो चुका है. चार दिन पहले हम अपने पूरे परिवार के साथ रिश्तेदार के घर पहुंचे थे, जहां दो दिन तक नहाने से लेकर खाने तक का प्रबंध हो सका. वहीं अभी तक यह स्थिति ठीक न होने की वजह से लोग पलायन करने के लिए भी मजबूर हो रहे हैं.

जल बोर्ड ने तकनीकी खराबी का दिया हवाला
इसके अलावा वहां मौजूद अन्य स्थानीय लोगों का कहना है कि, पानी की समस्या इतनी बढ़ चुकी है कि सुबह उठकर हमें ब्रुश करने के लिए भी बूंद भर पानी नहीं मिल पा रहा. कागजात से लेकर पानी का बिल सभी कुछ हमारे सही हैं, लेकिन फिर भी आज हम पानी के लिए तरस रहे हैं. अफसरों द्वारा शिकायत के बाद भी अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं करोल बाग में पानी संकट को लेकर जब एबीपी न्यूज ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी पीसी शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि, तकनीकी खराबी की वजह से इस क्षेत्र में पानी सप्लाई में दिक्कत आ रही है. इसे ठीक करने के लिए कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है. बहुत जल्द इसे हम ठीक कर लेंगे और फिर से पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- Delhi Master Plan: दिल्ली के व्यापार को बढ़ाने के लिए मास्टर प्लान तैयार, इस योजना पर अमल से 4 लाख लोगों को मिलेगा लाभ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 2.9 थी तीव्रता
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
दिल्ली-NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, पूरे हफ्ते सुहाना रहेगा मौसम
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज
पेपर लीक से जुड़े मामलों पर बड़ा फैसला, दिल्ली हाईकोर्ट ने बदला जज

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget