एक्सप्लोरर

Delhi Vehicle Pollution Check: दिल्ली में पीयूसी सर्टिफिकेट के साथ सेंटरों की भी होगी जांच, गड़बड़ी मिलने पर...

Delhi PUC Inspection News: दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारी एक तरफ वाहनों के PUC  की जांच कर रहे हैं, दूसरी तरफ PUC सेंटरों की भी जांच की जा रही है. गड़बड़ी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. 

Delhi PUC Inspection: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण को नियंत्रित करने की कवायद में विभिन्न उपायों को अपनाया जा रहा है. ताकि प्रदूषण को बढ़ाने वाले कारकों को कम से कम किया जा सके. इसी कड़ी में दिल्ली सरकार का परिवहन विभाग भी विभिन्न स्तरों पर वाहन से होने वाले प्रदूषण की जांच में लगा हुआ. इसके लिए परिवहन विभाग के एनफोर्समेंट विंग के अधिकारी जहां एक तरफ वाहनों के PUC की जांच कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली के PUC सेंटरों की भी जांच की जा रही है, जिसमें गड़बड़ी पाये जाने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है.

PUC मुहैया करवाने वाले सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने यह कदम उन जुगाड़ वाहनों को देखते हुए उठाया है जो किसी जुगाड़ के सहारे PUC प्राप्त कर लेते हैं, जबकि उनके वाहन परिवहन विभाग के प्रदूषण को लेकर तय मानकों पर खड़ा नहीं उतरते हैं. अधिकारियों ने अब तक कई ऐसे जुगाड़ वाहनों का चालान किया है, जबकि जुगाड़ से PUC मुहैया करवाने वाले सेंटरों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. परिवहन विभाग की तरफ से लगातार इस तरह की जांच और कार्रवाई की जा रही है.

 PUC सेंटर का औचक निरीक्षण

परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में वर्तमान में कुल 949 PUC सेंटर हैं, जहां वाहनों के प्रदूषण की जांच की जाती है. अधिकारियों ने PUC संचालक से कहा है कि वो सख्ती से नियमों का पालन करें. यह सुनिश्चित करने के लिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट PUC सेंटरों पर लगातार औचक निरीक्षण कर रही है. कुछ पॉल्युशन कंट्रोल ऑफिसरों की ड्यूटी खासतौर से इसी काम में लगाई गई है. ताकि नियमों का उल्लंघन कर रहे सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

लापरवाही बरतने वाले PUC सेंटर के खिलाफ होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 22 अक्टूबर के बीच 38,62,694 गाड़ियों को PUC सर्टिफिकेट जारी किया गया है. इस दौरान 407 प्रदूषण नियंत्रण केंद्रों की जांच की गई है. जांच में कुछ सेंटरों की कार्यशैली में गड़बड़ियां पाए जाने पर 57 सेंटरों को शो कॉज औरवॉर्निंग नोटिस जारी किए गए हैं. जबकि 6 केंद्रों को सस्पेंड कर दिया है. उन्होंने बताया कि कुछ PUC सेंटर बहुत पुराने और खराब हो चुके उपकरणों का इस्तेमाल कर पॉल्युशन की जांच कर रहे थे. वहीं, कुछ सेंटर तय मानकों के अनुसार जांच नहीं कर रहे थे. इस कारण वहां से जारी किए गए PUC में गड़बड़ी की आशंका बनी हुई थी. यही वजह है कि तय मानकों पर खड़ा न उतरने वाले PUC सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी.

एक्सपायरी PUC वाले वाहनों का होगा 10000 का चालान

अधिकारियों ने बताया कि 1 से 22 अक्टूबर के बीच वाहन ओवरलोडिंग के 246 चालान काटे गए हैं. जबकि 36,270 गाड़ियों के PUC की जांच की गई है. इस दौरान 3,922 वाहन ऐसी पाये गए, जिनके PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुके थे. इन सभी के 10-10 हजार रुपये के चालान काटे गए. वहीं, विजिबल पल्यूशन फैलाने वाली 5 वाहनों को जब्त किया गया. इसके अलावा नो पार्किंग के भी 6,640 चालान काटे गए हैं. वहीं, डीजल की 10 साल और पेट्रोल की 15 साल पुरानी गाड़ियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है और इस साल अब तक ऐसी 14,483 गाड़ियां जब्त की गई है.

Death Penalty in Qatar: कतर में AAP का बीजेपी पर हमला, नौसेना के पूर्व अफसरों को मौत की सजा पर पूछा- PM मौन क्यों?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget