एक्सप्लोरर

दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में होंगे ये बदलाव, यात्रियों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, जानें क्या

Vande Bharat News: भारत की सबसे तेज वंदे भारत ट्रेन की मांग बढ़ने पर दिल्ली से चलने वाली ट्रेनों में 8 और 16 कोच की जगह 20 कोच जोड़े जाएंगे. इससे कंफर्म टिकट न मिल पाने की समस्या दूर होगी.

Vande Bharat Express: देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन, आरामदायक सफर की सुविधा के चलते कम समय में ही काफी लोकप्रिय हो गई. यही वजह है कि बीते कुछ समय में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया गया है, क्योंकि यात्री इससे सफर करने को प्राथमिकता भी दे रहे हैं. हालांकि, अत्यधिक मांग होने के कारण इसमें कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता जा रहा है.

खास कर त्योहारों के दिनों में दिल्ली से चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में टिकटों के लिए मारामारी बढ़ जाती है. इसे देखते हुए दिल्ली से देश के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में इजाफा करने का फैसला किया गया है. अब जल्दी ही दिल्ली से 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी. वर्तमान में आठ और 16 कोच वाली वंदे भारत का संचालन हो रहा है.

130km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन
रेलवे के महाप्रबंधक ने उत्तर रेलवे के अलग-अलग रूट पर अधिक कोच वाली ट्रेनें चलाने की अनुमति दे दी है. कोच बढ़ने से कंफर्म टिकट मिलने में होने वाली परेशानी दूर हो जाएगी. 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से अगस्त में मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सफल परीक्षण किया गया था. 

उत्तर रेलवे के विभिन्न रूट पर भी अधिकतम गति 130 km प्रति घंटे रखने की अनुमति दी गई है. रेलवे के इस कदम का लाभ दिल्ली और उत्तर रेलवे के अन्य शहरों से वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को होगा.

सबसे अधिक 11 वंदे भारत एक्सप्रेस का दिल्ली से होता है संचालन
बता दें कि, सबसे अधिक 11 वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से चलती हैं. इसमें से वाराणसी, कटड़ा समेत कई वंदे भारत ट्रेन में हमेशा ही यात्रियों की भीड़ होती है. सामान्य दिनों में भी इन रूट पर कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल होता है और यह परेशानी त्योहारी और छुट्टियों के सीजन में और भी बढ़ जाती है. 

ट्रेन में कोच की संख्या बढ़ने से पहले से अधिक यात्री यात्रा कर सकेंगे. इससे वेटिंग टिकट की समस्या का भी समाधना हो जाएगा.

दिल्ली से चलने वाली इन वंदे भारत ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे कोच

• नई दिल्ली-वाराणसी (दो वंदे भारत ट्रेनें होती है संचालित)

• नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (दो वंदे भारत)

• नई दिल्ली-अंब अंदौरा (हिमाचल प्रदेश)

• हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति

• नई दिल्ली-अजमेर

• नई दिल्ली-देहरादून

• हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो

• पुरानी दिल्ली-अमृतसर

कोच के बढ़ने से 25 फीसदी सीटों की होगी वृद्धि
16 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन में दो एग्जीक्यूटिव एसी चेयर कार और 14 एसी चेयर कार वाले कोच होते हैं. एग्जीक्यूटिव एसी चेयरकार में 56 और एसी चेयरकार में 78 सीट होती हैं, जिन्हें मिला कर इस ट्रेन में कुल 1204 सीट होती है. कोच की संख्या बढ़ने से आने वाले समय में इसमें 25 प्रतिशत सीटों की वृद्धि हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए AAP विधायक राजेंद्र पाल गौतम, कहा- 'नफरत के बाजार में...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget