एक्सप्लोरर

डीयू छात्रा स्नेहा की मौत मामले में कैब ड्राइवर का बड़ा खुलासा, 'गाड़ी में उसने मुझसे...'

Sneha Debnath News: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा स्नेहा देवनाथ का शव यमुना नदी में मिला. सुसाइड से पहले उसे सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ने वाले कैब ड्राइवर ने कहा- वह बिल्कुल सामान्य लग रही थी.

दिल्ली विश्वविद्यालय की त्रिपुरा निवासी 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देवनाथ की आत्महत्या का मामला अब थोड़ा-थोड़ा सुलझता नजर आ रहा है. दिल्ली पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें हत्या की वजह बताई गई है. उसने पारिवारिक कारणों को आत्महत्या का कारण बताया है, लेकिन पढ़ाई या किसी के तरफ से कोई दबाव का कोई जिक्र नहीं किया है. 

स्नेहा का शव 6 दिन लापता रहने के बाद रविवार (13 जुलाई) को यमुना नदी से बरामद किया गया. वो 7 जुलाई को उत्तरी दिल्ली स्थित सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला था. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान परिवार ने कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

पूरी तरह सामान्य लग रही थी- ड्राइवर 

वहीं इस मामले में अब कैब ड्राइवर का बयान सामने आया है, जिसने छात्रा को सिग्नेचर ब्रिज तक छोड़ा था. आईएएनएस को दिए बयान में ड्राइवर ने बताया कि 7 जुलाई को उसने स्नेहा को साउथ एक्स के पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से पिक किया और 39 मिनट बाद सिग्नेचर ब्रिज पर ड्रॉप किया. लड़की ने 523 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया.

ड्राइवर ने बताया कि सफर के दौरान वह पूरी तरह सामान्य लग रही थी. उसने मुझसे ब्लूटूथ कनेक्ट करने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया और यूट्यूब पर गाना सुनने के लिए कहा.

फोन पर बात की और फिर चैट करने लगी- ड्राइवर

कैब ड्राइवर के अनुसार, गाड़ी में बैठने के करीब दस मिनट बाद स्नेहा ने 1-2 मिनट फोन पर बात की और फिर चैट करने लगी. फिर कुछ देर शांत बैठी रही. ड्रॉप से लगभग 5 मिनट पहले उसे एक और कॉल आई और जैसे ही कैब रुकी, वह चुपचाप पीछे की ओर चली गई. ड्राइवर ने बताया कि लड़की के व्यवहार में कोई असामान्यता नहीं थी, जिससे उसे अंदेशा होता कि वह कुछ ऐसा कदम उठाने जा रही है.

पुलिस जांच में सामने आया है कि स्नेहा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उसने पारिवारिक कारणों को आत्महत्या की वजह बताया. पढ़ाई या अन्य किसी दबाव का उसमें कोई उल्लेख नहीं था. टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उसके आखिरी स्थान की पुष्टि की थी, जो सिग्नेचर ब्रिज था.

उसका शव ब्रिज से करीब 10 किलोमीटर दूर, गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास यमुना नदी में मिला. मामले की जांच जारी है और पुलिस यह समझने की कोशिश कर रही है कि किन परिस्थितियों में छात्रा ने इतना बड़ा कदम उठाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget