एक्सप्लोरर

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र ने की आत्मदाह की कोशिश, कैंपस खोले जाने की मांग को लेकर हो रहा है प्रदर्शन

दिल्ली में सोमवार से शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने की अनुमति दे दी गई है और 7 फरवरी से दिल्ली के स्कूल समेत कई अन्य शैक्षिक संस्थान खोल दिए गए हैं. लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी अभी नहीं खोली गई है.

Delhi University News: राजधानी में कोरोना के मामले कम हो जाने के बाद दिल्ली सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र अभी भी कॉलेज खुलने का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग कैंपस में छात्र अपना विरोध जता रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने कैंपस खोले जाने की मांग को लेकर आत्मदाह करने की कोशिश की. छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद अन्य छात्र और पुलिसकर्मियों ने छात्र को पकड़ लिया और उसे रोक लिया.

पेट्रोल छिड़कर की आत्मदाह की कोशिश
छात्र की पहचान कमल तिवारी के रूप में हुई है और वह आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन, छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) से जुड़ा हुआ है. विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक के छात्र ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि वहां मौजूद अन्य छात्रों और पुलिसकर्मियों ने उस छात्र को रोक लिया. वहीं अब पुलिस ने छात्र को हिरासत में ले लिया है. 

नहीं खुली दिल्ली यूनिवर्सिटी
बता दें राजधानी दिल्ली में सोमवार से शैक्षणिक संस्थानों को खोले जाने की अनुमति दे दी गई है और 7 फरवरी से दिल्ली के स्कूल समेत कई अन्य शैक्षिक संस्थान खोल दिए गए हैं. लेकिन दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र अभी भी कॉलेज खुलने का इंतजार कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस में अलग-अलग छात्र संगठन कैंपस खोले जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

छात्र कर रहे प्रदर्शन
एक तरफ जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्र संगठन ने कैंपस खोले जाने को लेकर अपना विरोध जताया है तो वहीं नॉर्थ कैंपस में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन (AISA) और आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन, छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया.  वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रशासन केंपस खोले जाने को लेकर अभी विचार कर रहा है. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में केवल दिल्ली से नहीं बल्कि दूसरे कई अन्य राज्यों से भी छात्र आते हैं. ऐसे में स्थिति को देखने के बाद ही कैंपस को खोला जाएगा.

ये भी पढ़ें

Delhi Liquor Shop: यूपी की सीमा से 100 मीटर के दायरे में दिल्ली की शराब की दुकानें बुधवार-गुरुवार को रहेंगी बंद, जानें क्यों?

Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: दिल्ली सरकार फिर से शुरू कर रही योजना, 14 फरवरी को इन दो जगहों के लिए निकलेगी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget