एक्सप्लोरर

Delhi News: DU में डेटा लीक, NSUI का आरोप- ABVP कर रहा छात्राओं की जानकारी का गलत इस्तेमाल

Delhi University: एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल से छात्रों की निजी जानकारी लीक होने पर चिंता जताई है, जिसका एबीवीपी द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है.

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रणाली और समर्थ पोर्टल से छात्रों की निजी जानकारियां लीक होने और उनके दुरुपयोग पर गहरी चिंता जाहिर की है. संगठन का आरोप है कि छात्रों के संवेदनशील डेटा का एबीवीपी द्वारा गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है.

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने कहा कि, यह केवल निजता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा पर सीधा हमला है. उन्होंने विशेष तौर पर महिला छात्रों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी बिना सहमति के इस्तेमाल की जा रही है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है.

शिक्षा मंत्री को लिखी चिट्ठी, तीन बड़ी मांगें

एनएसयूआई ने इस पूरे मामले की कड़ी निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है. पत्र में संगठन ने तीन प्रमुख मांगे रखी हैं, जिनमें- डेटा लीक की तुरंत और निष्पक्ष जांच, लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और सरकारी पोर्टल और विश्वविद्यालय डेटाबेस की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग शामिल हैं.

छात्रों में न हो व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का डर

चौधरी ने सरकार को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि, छात्रों को विश्वविद्यालय में आवेदन करते समय सुरक्षा और भरोसे का अनुभव होना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि, अगर छात्रों को यह डर सताए कि उनकी निजी जानकारी राजनीतिक प्रचार के हथियार के रूप में इस्तेमाल होगी, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है.

प्रभावित छात्रों के साथ खड़ा NSUI

एनएसयूआई ने साफ किया है कि, वह इस मुद्दे पर सभी प्रभावित छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है. संगठन का कहना है कि जब तक छात्रों की निजता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनकी लड़ाई जारी रहेगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget