एक्सप्लोरर

St Stephen College में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को नहीं देना होगा इंटरव्यू, हाईकोर्ट ने दिया CUET का पालन करने का निर्देश

दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को इंटरव्यू नहीं देना होगा. छात्रों को CUET के आधार पर एडमिशन मिल जाएगा. हाईकोर्ट ने सीयूईटी का पालन करने का निर्देश दिया है.

Delhi University News: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के इच्छुक छात्रों के लिए एक पोर्टल लांच किया गया है. जिस पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है. जो छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, वह उस पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं. हालांकि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट CUET के आधार पर ही इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन होगा. यह एंट्रेंस टेस्ट हो चुके हैं छात्र अब बस नतीजे आने का इंतजार कर रहे हैं.

सेंट स्टीफन कॉलेज में नहीं होगा इंटरव्यू
वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफन कॉलेज (St Stephen College) में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि सेंट स्टीफन कॉलेज में भी इस बार कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही एडमिशन होगा. सेंट स्टीफन कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए अब छात्रों को इंटरव्यू देना जरूरी नहीं होगा. बता दें कि सेंट स्टीफन कॉलेज पिछले साल की तरह इस बार भी एडमिशन के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया को अनिवार्य करना चाहता था. हालांकि दिल्ली हाई कोर्ट की तरफ से यह मंजूरी नहीं दी गई और कहा गया कि कॉलेज को एडमिशन के लिए सीयूईटी का ही पालन करना होगा.

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री सतेंद्र जैन से आज तिहाड़ जेल में पूछताछ करेगी ईडी, इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की है आशंका

देना होगा एंट्रेंस टेस्ट
वहीं इस शैक्षणिक सत्र 2022-23 को लेकर दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पहले ही साफ कर दिया था कि सेंट स्टीफन कॉलेज को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही छात्रों को एडमिशन देना होगा और यदि कॉलेज ऐसा नहीं करता है तो उन छात्रों के एडमिशन को दिल्ली यूनिवर्सिटी मान्यता नहीं देगी. वहीं इस निर्णय के बाद अब सेंट स्टीफन कॉलेज को नया प्रोस्पेक्टर्स भी लाना होगा. जिसमें यह स्पष्ट किया गया हो कि छात्रों को कॉलेज में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ही एडमिशन मिलेगा उन्हें इंटरव्यू देना अनिवार्य नहीं होगा.

ऐसे मिलेगा एडमिशन
हालांकि सेंट स्टीफन कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 22-23 के लिए अपना प्रोस्पेक्ट्स पहले ही जारी कर दिया था. जिसमें यह कहा गया था कि छात्रों को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा में 85 फ़ीसदी और इंटरव्यू में 15 फ़ीसदी अंक के आधार पर ही छात्रों को एडमिशन मिलेगा.

Delhi: दिल्ली सरकार के स्कूल के चार शिक्षकों के खिलाफ होगी जांच, LG ने दी मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget