एक्सप्लोरर

Delhi University: IP कॉलेज उत्पीड़न मामले के बाद डीयू प्रशासन सख्त, अब पुलिस से लेनी होगी कार्यक्रम के लिए अनुमति

Indraprastha College for Women Case: बीते 28 मार्च को इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज के कार्यक्रम में युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की थी. इसके बाद डीयू प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

Indraprastha College for Women Molestation Case: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने कुछ दिनों पहले इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में फेस्ट के दौरान छात्राओं से हुई छेड़छाड़ के बाद अब कड़ा रुख अपनाया है. इस तरह की बढ़ती घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से दिशा-निर्देश जारी किया गया है. निर्देश में कहा गया है कि अब कॉलेज की ओर से किसी भी प्रकार के फेस्ट, इवेंट और कार्यक्रम के पहले पुलिस विभाग, कॉलेज के सुरक्षा विभाग और कॉलेज प्रतिनिधि इवेंट मैनेजमेंट जैसे जिम्मेदार विभागों से बैठक करनी होगी.

इसके अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से अनापत्ति प्रमाण (NOC) पत्र लेना अनिवार्य होगा, नहीं तो ऐसे किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की स्वीकृति दिल्ली विश्वविद्यालय की तरफ से नहीं होगी. बीते 28 मार्च को दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ महिला कॉलेज में आयोजित फेस्टिवल में उपद्रवी छात्रों की ओर से प्रवेश कर कॉलेज की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया गया था, जिसके बाद यह मामला काफी सुर्खियों में रहा और फिलहाल पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच कर रही है. दिल्ली महिला आयोग ने भी इस पूरे मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और पुलिस से कार्रवाई को लेकर दो दिन पहले जवाब मांगा था.

'कॉलेज और विभाग स्वयं होगा जिम्मेदार'

इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए यह दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि कॉलेज परिसर में ऐसे किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होने से पहले जिम्मेदार विभागों के साथ बैठक और पुलिस से अनापत्ति प्रमाण लेना अनिवार्य होगा. दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि अगर इन नियमों को कॉलेज और विभाग की ओर से अनदेखा किया जाता है तो भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना के लिए कॉलेज और विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा.

ये भी पढ़ें- Delhi Barapullah Corridor: बारापुला कॉरिडोर के तीसरे चरण का शुरू होने वाला है काम, एम्स से मयूर विहार जाना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget