एक्सप्लोरर

प्रदूषण के कारण दिल्ली के व्यापार में गिरावट, सीटीआई ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Delhi News: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर पर है, जिससे लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं. व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मुद्दे को उठाया है.

CTI On Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बीते कई दिनों से लगातार बढ़ा है और यही वजह है कि अब प्रदूषण की वजह से दिन हो या रात धुंध इतनी है कि सामने का भी धुंधला ही दिखाई दे रहा है.  इसके अलावा एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के करीब पहुंच गया जो सीवर कैटेगरी में माना जाता है. 

घर में बैठा व्यक्ति हो या फिर सड़क से गुजर रहा शख्स, सबको प्रदूषण के कारण कोई ना कोई समस्या जरूर हो रही है किसी को सीने पर भारीपन, किसी को सांस लेने में परेशानी, आंखों से पानी निकलना,  कोई खास या छींक रहा है.

दिल्लीवालों की यह स्थिति दिल्ली की खराब आबो हवा को बयां कर रही है. इसका असर दिल्ली के व्यापार पर भी पड़ा है. सीटीआई (चैंबर ऑफ़ ट्रेड एंड इंडस्ट्री) के मुताबिक प्रदूषण के कारण खरीदारी के लिए बाजारों में आने से लोग परहेज कर रहे हैं, जहां रोजाना एनसीआर से 3 से 4 लाख लोग खरीददारी के लिए दिल्ली आते थे. प्रदूषण के कारण इनकी संख्या घटकर 1 लाख रह गई है.

व्यापारी संगठन चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने एयर पॉल्यूशन पर चिंता जताई है और इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में प्रदूषण के मुद्दे पर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलाने की मांग की है जिसमें दिल्ली सरकार, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान के मुख्यमंत्री और पर्यावरण मंत्री शामिल हों और केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सभी सरकारों के साथ मिलकर एयर पॉल्यूशन के खिलाफ सख्ती से ठोस कदम उठाएं, वरना कारोबार को नुकसान पहुंचना तय है.

सीटीआई के मुताबिक दिल्ली के 20 लाख व्यापारी पूरी तरह से सरकार के साथ हैं और अगर सरकार बाजारों को खोलने का समय अलग-अलग तय करती है तो दिल्ली के सभी मार्केट एसोसिएशन सरकार को सहयोग करेंगे. 

व्यापारियों के मुताबिक अब शादी-ब्याह का सीजन अपने चरम पर है‌. मार्केट में फुटफॉल अच्छा होता है. दिल्ली में दूसरे शहरों से भी ग्राहक आते हैं लेकिन प्रदूषण की वजह से लोग आना नहीं चाहते. बहुत से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और प्रदूषण का सीधा असर व्यापार पर पड़ता हुआ दिख रहा है. 

दिल्ली में सोमवार की सुबह रही बेहद धुंधली

 दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सोमवार की सुबह गंभीर केटेगरी में रहा. तमाम कोशिशों के बाद भी इसमें कोई सुधार नहीं आ रहा है. सोमवार को दिल्ली का ओवरल AQI बढ़ कर 481 पहुंच गया तो वहीं दिल्ली के कुछ इलाक़ों में एयर क्वालिटी की बहुत खराब स्थिति है उनमें अशोक विहार 495, शादीपुर 474, बवाना 495, रोहिणी 492, वजीरपुर 490,  जहांगीरपुरी 384, नेहरू नगर 494, आनंद विहार 487, आईटीओ 467 शामिल हैं. 

इसे भी पढ़ें: 'प्रदूषण पर BJP ने धारण किया मौन व्रत, केंद्र सरकार सो रही', गोपाल राय का निशाना

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget