एक्सप्लोरर

Delhi Muharram 2023: नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान दिल्ली पुलिस पर पथराव, कपिल मिश्रा ने शेयर किया वीडियो

Delhi News: दिल्ली के नांगलोई इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकाल रहे लोग स्टेडियम में घुसने की मांग कर रहे थे, उन्हें पुलिस ने रोका तो उन्होंने कथित रूप से पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया.

Delhi Crime News: दिल्ली (Delhi) के नांगलोई इलाके में पुलिस के ऊपर पथराव किए जाने की खबर है. यह पथराव मुहर्रम (Muharram) के अवसर पर निकाले गए गए जुलूस के दौरान हुआ है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने भी इसको लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस की समझदारी के कारण स्थिति नियंत्रण में है. 

कपिल मिश्रा ने शनिवार शाम को ट्वीट किया, ''दिल्ली के नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान दिल्ली पुलिस के जवानों पर और सामान्य जनता पर पथराव की घटना चिंताजनक. दिल्ली पुलिस द्वारा बहुत समझदारी से तुरंत कार्यवाही करके स्थिति को नियंत्रण में लिया गया.'' कपिल मिश्रा ने घटना से संबंधित एक वीडियो भी शेयर किया है. कपिल मिश्रा का दावा है कि आम लोगों पर भी पत्थर फेके गए हैं जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला. 

लाठीचार्ज से मची भगदड़

घटनास्थल से जुड़े वीडियो में देखा जा सकता है कि वहां बड़ी संख्या पुलिस फोर्स मौजद है. पुलिस भीड़ को तीतर-बीतर करने के लिए लाठीचार्ज कर रही है, लाठीचार्ज के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति हो जाती है और जिसको जहां जगह मिलती है वे वहां दौड़ रहे होते हैं. इस दौरान मौके पर कई बाइक पर गिरी हुई दिख रही है.

स्टेडियम में जुलूस लेकर जाना चाहते थे लोग

बताया जा रहा है कि ताजिया जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था. दरअसल, जुलूस में  शामिल लोग सूरजमल स्टेडियम के अंदर जाना चाह रहे थे लेकिन स्टेडियम का गेट बंद था और पुलिस लोगों को अंदर जाने से मना कर रही थी. इस बात पर जुलूस में शामिल लोग भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया. पुलिस के मुताबिक हालात अब सामान्य हैं. मौके पर फोर्स लगाई गई है. 

Delhi: 'आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया', पेरेंट्स के नाम सुसाइड नोट छोड़ 11वीं के छात्र ने लगाई फांसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget