एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली सरकार के सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए 27-28 मार्च को होगी प्रवेश परीक्षा, जानें डिटेल

Delhi News: दिल्ली में शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली की सरकार ने बड़ा एलान किया है. दिल्ली में एक सैनिक स्कूल शुरू किया जाएगा. स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह आर्मड फोर्सेस प्रिपेरटॉरी स्कूल होगा.

Shaheed Diwas 2022: हर साल 23 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर दिल्ली सरकार ने एक बड़ा एलान किया है, जिसमें की दिल्ली में एक सैनिक स्कूल शुरू किया जाएगा. जिसका नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह आर्मड फोर्सेस प्रिपेरटॉरी स्कूल रखा जाएगा. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्लीवासियों का शहीद-ए-आजम भगत सिंह को शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि देने का यह एक तरीका है.

ये स्कूल सभी सुविधाओं से लैस होगा

मुख्यमंत्री ने बताया की इस सैनिक स्कूल में बच्चों को एनडीए, नेवी और एयरफोर्स में भर्ती होने की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी. स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में इस साल 100-100 सीटों पर दाखिले होंगे. अब तक 200 सीटों के लिए 18 हजार आवेदन आ चुके हैं. 27 मार्च को 9वीं और 28 मार्च को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह से फ्री होगा और रिहायशी सुविधा भी मिलेगी. सेना के सेवानिवृत्त ऑफिसर छात्रों को प्रशिक्षित करेंगे. झरोदा कलां में 14 एकड़ में स्थापित होने वाला यह स्कूल सभी सुविधाओं से लैस होगा.

Delhi Covid: दिल्ली में कोरोना खात्मे की ओर, सभी जिलों में कोविड संक्रमण दर 5 प्रतिशत से भी कम

क्या होगा इस स्कूल का नाम?

सीएम केजरीवाल ने कहा कि 23 मार्च को हम हर साल शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाते हैं. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को इसी दिन फांसी पर लटका दिया गया था. तीनों क्रांतिकारियों ने देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी. इस मौके पर दिल्ली सरकार एक महत्वपूर्ण घोषणा कर रही है. उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने 20 दिसंबर 2021 को निर्णय कर एलान किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां पर बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

इससे कि वह एनडीए, नेवी, एयरफोर्स में भर्ती हो सकें. उसके लिए उनको तैयार किया जाएगा. दिल्ली में इसके लिए एक विशेष किस्म का स्कूल तैयार किया जाएगा. उस स्कूल का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा. स्कूल का नाम शहीद भगत सिंह आर्मड फोर्सेस प्रिपेरटॉरी स्कूल होगा.

छात्रों को मिलेगी रिहायशी सुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह स्कूल पूरी तरह से फ्री होगा. इसके अलावा स्कूल में छात्रों को रिहायशी सुविधा भी मिलेगी, यानि की जितने भी बच्चे दाखिला लेंगे वह वहीं पर हॉस्टल में रहेंगे. लड़के और लड़कियों का अलग-अलग हॉस्टल होगा. झरोदा कलां में 14 एकड़ का कैंपस बनाया जा रहा है. वहां पर सभी सुविधाओं से लैस मॉडर्न स्कूल बनाया जा रहा है. इस स्कूल में भी ऑफिसर्स लाइक क्वालिटी सिखाई जाएंगी. 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कही ये बात

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि यहां पर ट्रेनिंग के लिए विशेषज्ञ फैकल्टी खासकर सेवानिवृत्त आर्मी ऑफिसर, एयरफोर्स ऑफिसर को रखा जाएगा. दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा इसमें दाखिला ले सकता है. इस स्कूल में 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले होंगे. 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए 100-100 सीटें होंगी. इस साल से इसकी कक्षाएं शुरू हो रही हैं. अभी तक 200 सीटों के लिए 18 हजार आवेदन आ चुके हैं. 27 मार्च को 9वीं और 28 मार्च को 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी. पहले चरण में एप्टिट्यूड टेस्ट होगा और दूसरे चरण में इंटरव्यू लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली हाई कोर्ट ने NGO को विदेश से आने वाले यात्रियों से जुड़ी याचिका वापस लेने की दी परमिशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget