एक्सप्लोरर

'बम बहुत छोटे हैं दिखेंगे नहीं', दिल्ली के स्कूलों को आया धमकी भरा ईमेल, 30 हजार डॉलर की मांग

Delhi Schools Bomb Threat News: दिल्ली के लगभग 40 स्कूलों को बम की धमकी भरा ईमेल मिला है. ईमेल में कहा गया है कि स्कूल कैंपस में कई बम प्लांट किए गए हैं. ईमेल में 30 हजार डॉलर फिरौती की मांग की गई है.

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली में सोमवार की सुबह एक बार फिर हड़कंप की स्थिति बन गई, जब शहर के लगभग 40 स्कूलों को बम की धमकी भरा ईमेल पहुंचा. सुबह करीब 7.00 बजे स्कूल मैनेजमेंट की ईमेल आईडी पर बम की धमकी का एक मेल आया हुआ था, जिसमें लिखा था कि स्कूल कैंपस में कई बम प्लांट किए गए हैं. बम बहुत छोटे हैं जिन्हें छुपा कर रखा गया है. इसके धमाके से बहुत लोग घायल हो सकते हैं. वहीं, ईमेल में 30 हजार डॉलर फिरौती की मांग की गई थी. 

दिल्ली के स्कूलों को आए इस धमकी वाले ईमेल में कई चीजें लिखी हुई हैं. ईमेल के जरिए आए मैसेज में लिखा था कि स्कूलों में कई बम प्लांट किए गए हैं, जिन्हें लेड अजाइड (Lead Azide, Pb(N3)2) के जरिए तैयार किया जाता है. यह केवल बड़े धमाकों के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है. बमों को अच्छी तरह से छुपाया गया है, ये आसानी से नहीं मिलेंगे. 

मेल में लिखा- 'तुम सब इसी लायक हो'
मेल में यह भी लिखा था, "इन धमाकों से इमारत को ज्यादा नुकसान नहीं होगा, लेकिन विस्फोट से कई लोग घायल जरूर हो जाएंगे. तुम सब इसी लायक हो. अगर मुझे 30 हजार डॉलर नहीं मिले, तो विस्फोट होना तय है."

बच्चों के अभिभावकों ने क्या बताया
जीडी गोयनका में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता ने जानकारी दी कि उन्होंने करीब 7.30 बजे अपने बच्चे को स्कूल ड्रॉप किया था. कुछ ही समय बाद उन्हें स्कूल से कॉल आया कि बच्चे को लेने आ जाएं. पता लगा कि स्कूलों को फिर से बम की धमकी मिली है. इसके बाद लोगों ने स्कूल पहुंचना शुरू कर दिया और अपने बच्चों को ले जाने लगे. 

सभी स्कूलों में पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीमें तैनात हैं और सघन जांच जारी है. पुलिस को आशंका है कि अभी तक मिली सभी धमकियों की तरह ये धमकी भी झूठी हो सकती है. हालांकि, पूरी जांच करने के बाद ही किसी निष्कर्श पर आया जा सकेगा. जांच में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. फिलहाल, सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूल मैनेजमेंट ने अभिभावकों को जानकारी देते हुए बच्चों को स्कूल से घर भेज दिया है.

यह भी पढ़ें: Delhi Schools Bomb Threat: DPS समेत दिल्ली के 40 स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को भेजा गया वापस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget