एक्सप्लोरर

बच्चों में डर, बदहवास माता-पिता और अलर्ट पुलिस...दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी की ग्राउंड रिपोर्ट

Delhi School Bomb Threats: दिल्ली-एनसीआर में उस समय सनसनी फैल गई, जब राष्ट्रीय राजधानी के टॉप स्कूल संस्कृति, डीपीएस और मदर मैरी समेत 100 से अधिक स्कूलों में धमकी भरे मेल मिले.

School Bomb Threats: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के करीब 100 स्कूलों में बमों की मिली धमकी ने बुधवार (1 मई) को सनसनी मचा दी. इसके फौरन बाद एहतियाति तौर पर स्कूल प्रशासन ने माता-पिता और गार्जियन को मैसेज किए और स्कूल को खाली करा लिया गया. इस दौरान गार्जियन अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित भी दिखे. बच्चों के चेहर पर भी डर देखा जा सकता था.

अलर्ट दिल्ली पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी बम निरोधक दस्ता के साथ स्कूलों में पहुंचे और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली. यहां कुछ भी नहीं मिलने के बाद स्कूलों को आउट ऑफ डेंजर (खतरे से बाहर) करार दिया गया.

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर लिखा कि आज सुबह मिली स्कूलों में बम की सूचना पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिक जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया है. परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. आप सभी से अनुरोध है कि कानून पर भरोसा रखें और शांति बनाए रखें.

डीपीएस (आरके पुरम) पर मौजूद एबीपी न्यूज़ के संवाददाता ने बताया कि जैसे ही बम की धमकी मिली, बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए फौरन स्कूल खाली करा लिया गया.

 

मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार
मदर मैरी स्कूल, मयूर विहार

मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में गार्जियन बच्चों को बसों में बिठाते दिखे. यहां माता-पिता के माथे पर चिंता साफ देखी जा सकती थी. पुष्प विहार स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में मां जल्दी-जल्दी अपने बच्चे को ले जाती दिखीं.

संस्कृति स्कूल के बाहर एक बच्चे के पिता ने एबीपी न्यूज़ के संवाददाता को बताया कि पैनिक की वजह से बच्चे का स्कूल बैग स्कूल में ही छूट गया. स्कूल ने मैसेज के जरिए बताया कि अपने बच्चों के ले जाइए. आगे की सूचना मैसेज के जरिए दी जाएगी. 

संस्कृति स्कूल के चप्पे-चप्पे की जवानों ने तलाशी ली. डीपीएस नोएडा में बम निरोधक दस्ता के जवानों को सर्च करते देखा गया. कुत्ते की मदद से जवान बम की तलाश करते दिखे.

 

डीपीएस नोएडा में तलाशी
डीपीएस नोएडा में तलाशी

मॉडल टाउन स्थित एक स्कूल के बाहर मौजूद संवाददाता ने बताया कि बम की सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गई. स्कूल प्रशासन ने अनाउंसमेंट कर पैरेंट्स को बच्चे सौंप दिए.

बच्चे की मां ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि हम इतने डर गए थे कि फौरन बच्चे को लेने पहुंच गए. एक अन्य ने बताया कि हम काफी सहम गए थे. स्कूल रूट में अचानक ट्रैफिक की वजह से जाम लग गया.

दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकी मिलने पर क्या बोले एलजी? पुलिस, स्कूल प्रशासन और पैरेंट्स ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और CM रेखा गुप्ता हुईं शामिल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget