एक्सप्लोरर

दिल्ली में 55% तक कम हो जाएंगे बिजली के दाम, योजना पर काम शुरू, मंत्री ने किया निरीक्षण

Delhi News: दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस योजना से मिलने वाली बिजली की कीमत 55 फीसदी कम होगी. बैटरी हर दिन चार घंटे बिजली जमा कर सकती है.

दिल्ली के उर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज (16 अप्रैल) दक्षिणी दिल्ली के किलोकरी इलाके में बनाई गई देश की पहली स्टैंडअलोन बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS) का जायजा लिया. यह एक ऐसी योजना है जिसमें बैटरी में बिजली जमा की जाती है और जरूरत के वक्त लोगों को दी जाती है. इस सिस्टम से आसपास के करीब एक लाख लोगों को सीधा फायदा होगा.

बीएसईएस और इंडीग्रिड कंपनी की योजना

यह योजना बीएसईएस और इंडीग्रिड कंपनी के साथ मिलकर बनाई गई है. इसे बीएसईएस के किलोकरी सब-स्टेशन पर लगाया गया है. उर्जा मंत्री आशीष सूद ने बताया कि इस सिस्टम से ग्रिड यानी बिजली के नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा, ज्यादा मांग के समय बिजली सप्लाई में मदद मिलेगी और सोलर व पवन जैसी ग्रीन एनर्जी को भी जोड़ा जा सकेगा.

हर दिन चार घंटे तक जमा कर सकती है बिजली

उर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह बैटरी हर दिन चार घंटे तक बिजली जमा कर सकती है. जब ज्यादा लोग बिजली इस्तेमाल कर रहे होंगे, तब यह बैटरी से सप्लाई शुरू की जाएगी. इससे पुरानी बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा और लोगों को बिना रुकावट बिजली मिलेगी. उन्होंने बताया कि इस योजना से मिलने वाली बिजली की कीमत भी पहले से 55% कम होगी.

कुछ नेता सोशल मीडियो पर फैला रहे झूठ- मंत्री

आशीष सूद के मुताबिक दिल्ली में 24 घंटे बिजली देने के लिए सरकार पूरी मेहनत कर रही है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कुछ नेता सोशल मीडिया पर झूठ फैला रहे हैं कि दिल्ली में बिजली की दिक्कत है. ऐसी बातों पर जनता भरोसा न करे, बिजली पूरी तरह से उपलब्ध है.

'जारी रहेगी बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी'

उर्जा मंत्री आशीष सूद ने यह भी साफ किया कि दिल्ली में बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि पहले कहा गया था कि बीजेपी सरकार आने पर सब्सिडी बंद हो जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. दिल्ली की सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है ताकि दिल्ली को देश की सबसे अच्छी राजधानी बनाया जा सके.

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget