एक्सप्लोरर

दिल्ली दंगा: सबूत के अभाव में 10 लोग आरोपों से बरी, कोर्ट ने जांच अधिकारी के दावे पर उठाए सवाल

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा मामले में स्थानीय अदालत ने तीन चश्मदीद पुलिसकर्मियों के बयानों को विरोधाभासी बताया है. कोर्ट का कहना है कि अभियोजन पक्ष के पास सबूत का अभाव है.

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत ने 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा (2020 Delhi Riots) मामले में 10 लोगों को आरोपों से बरी कर दिया है. इन आरोपों में गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होना और आगजनी शामिल है. अदालत ने कहा कि केवल तीन पुलिस गवाहों के बयानों पर भरोसा करना सही नहीं है. कोर्ट ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों की पहचान को लेकर तीन पुलिसकर्मियों और एक जांच अधिकारी के बनावटी दावे ने संदेह पैदा किया है.

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला 10 आरोपियों के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे थे, जिनके खिलाफ गोकलपुरी पुलिस स्टेशन ने आगजनी और घर में घुसने समेत कई अपराधों से जुड़ा केस दर्ज किया था. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में कहा था कि आरोपी एक दंगाई भीड़ का हिस्सा थे, जिसने तोड़फोड़ की थी. इसने कहा था कि 24 फरवरी, 2020 के सांप्रदायिक दंगों के दौरान बृजपुरी के चमन पार्क इलाके में एक इमारत की पहली मंजिल में लूटपाट की थी और पिज्जा की दुकान में आग लगा दी गई थी. 

चश्मदीदों के बयान में दिखा विरोधाभास
सेशन कोर्ट ने मौजूदा सबूतों को ध्यान में रखते हुए कहा कि दो चश्मदीदों ने दुकान को दंगाइयों द्वारा जलाए जाने पर विरोधाभासी रुख दिखाया है और इससे उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठता है. हेड कांस्टेबल संजय ने कांस्टेबल विपिन और सहायक उप-निरीक्षक हरि बाबू के साथ ड्यूटी पर होने की बात कही थी जिसपर अदालत ने कहा कि दिन के ड्यूटी रोस्टर के अनुसार, विपिन और बाबू को चमन पार्क में ड्यूटी सौंपी गई थी, जबकि संजय को जौहरीपुर में ड्यूटी सौंपी गई थी.

अभियोजन पक्ष के पास साक्ष्य की कमी- कोर्ट
कोर्ट ने कहा कि यह साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं है कि संजय को दो अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष के साक्ष्य में एक और कमी है. ऐसे में चश्मदीदों द्वारा किए गए दावे की विश्वसनीयता प्रभावित होती है.

ये भी पढे़ं- दिल्ली मेट्रो के मुसाफिरों ने 17वीं बार तोड़ा रिकॉर्ड, 73 लाख से ज्यादा लोगों ने किया सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget