एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के 1042 नए केस, पिछले 24 घंटे में दो लोगों की मौत

Delhi Corona News: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1042 नए केस सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है.

Delhi Coronavirus Cases: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1042 नए केस सामने आए हैं और दो लोगों की मौत हुई है. एक दिन में इलाज के बाद 757 मरीज रिकवर हुए हैं. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 3253 है और संक्रमण दर यानी रिकवरी रेट 4.64 फीसदी है. 

गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 965 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी. बुधवार को राजधानी में कोरोना के 1009 नए मामले सामने आए थे और एक मरीज की मौत हुई थी. बीते दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से ही दिल्ली में फिर से सार्वजनिक जगहों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है और बिना मास्क पाए जाने पर 500 रुपये फाइन लगेंगे. इसको लेकर शुक्रवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है. हांलाकि, निजी कार में सफर करने वाले लोग बिना मास्क पाए जाते हैं तो उनका चालान नहीं काटा जाएगा.

Delhi News: एपी अब्दुल्लाकुट्टी बने हज कमेटी ऑफ इंडिया चेयरमैन, पहली बार दो महिलाएं बनीं उपाध्यक्ष

इस बीच दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को स्कूलों के लिए कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि छात्रों और कर्मचारियों को बिना थर्मल स्कैनिंग के स्कूल परिसर में प्रवेश करने नहीं दिया जाए. सरकार ने यह भी कहा कि यदि कोई भी कोविड-19 से संक्रमित पाया जाता है तो संस्थान उनके पृथकवास के लिए उचित कदम उठाए.

दिल्ली सरकार की तरफ से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार स्कूलों को सलाह दी गई है कि वे छात्रों को भोजन और स्टेशनरी का सामान साझा करने से बचने को कहें. साथ ही इसमें कहा गया है कि अभिभावकों को सलाह दी जानी चाहिए कि वे बच्चे या परिवार के किसी सदस्य के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने या उनमें कोविड के लक्षण दिखने पर पर उन्हें स्कूल न भेजें.

इसमें कहा गया है, ‘‘यदि किसी छात्र या स्कूल के किसी कर्मचारी में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें सामान्य लोगों से दूर किसी खुले स्थान या पृथकवास में रखा जाए.’’ सरकार ने कहा, ‘‘शिक्षकों को यह भी निर्देश दिया जाता है कि यदि कक्षा के किसी भी छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाते हैं तो वे स्कूल के प्रधानाचार्य को इस बात की जानकारी दें. प्रधानाचार्य की ओर से तुरंत इसकी सूचना ज़ोनल व जिला अधिकारियों को दी जानी चाहिए. स्कूल प्रशासन को अधिकार है कि वे अस्थायी रूप से विशिष्ट भाग को बंद कर सकते हैं या उस क्षेत्र कि घेराबंदी की जा सकती है.’’ इसमें कहा गया है कि स्कूल भवनों के सभी प्रवेश और निकास द्वार का उपयोग छात्रों के प्रवेश और निकास के समय भीड़ से बचने के लिए किया जाना चाहिए.

दिशानिर्देश के मुताबिक, ‘‘कोविड-उपयुक्त व्यवहार (सीएबी) को बनाए रखने और भीड़ से बचने के लिए स्वयंसेवकों की मदद ली जा सकती है. किसी भी छात्र और कर्मचारी को थर्मल स्कैनिंग के बिना परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए.’’

दिल्ली सरकार ने एसओपी में कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्यों को सलाह दी जाती है कि वे माता-पिता के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के साथ बैठक करें ताकि कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की समीक्षा की जा सके और छात्रों और अभिभावकों के बीच अन्य आत्मविश्वास बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की जा सके.

महामारी के कारण लगभग दो साल के अंतराल के बाद ऑफलाइन कक्षाओं की बहाली के बाद बढ़ते संक्रमण की रिपोर्ट ने चिंता पैदा कर दी है. विशेषज्ञ एक बार फिर स्कूलों को बंद करने के खिलाफ चेतावनी दे रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर के स्कूल कोविड के मामलों में वृद्धि के बाद हरकत में आ गए हैं और वायरस के प्रसार को कम से कम करने और इस तरह परिसर को बंद करने से बचने के लिए लगातार सफाई सहित कई उपाय कर रहे हैं.

Jahangirpuri Violence: मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने ED को लिखी चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget