एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के मामलों में जबरदस्त उछाल, पिछले 24 घंटे में 1009 नए केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए है. इसके साथ ही यहां एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2641 हो गई है.

Delhi Coronavirus Cases: पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए है. यहां कोरोना के 1009 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2641 हो गई है. पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से एक मरीज की मौत हुई है और इलाज के बाद 314 लोग ठीक हुए हैं. दिल्ली में कोरोना संक्रमण दर यानी पॉजिटिविटी रेट 5.70 फीसदी हो गई है. मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 632 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 4.42 फीसदी थी.

दिल्ली में मास्क अनिवार्य, उल्लंघन करने पर जुर्माना

बीते दिनों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए ही दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके अलावा स्कूलों को बंद नहीं करने का निर्णय भी लिया गया है. स्कूलों के संचालन के लिए विशेषज्ञों से ली गयी सलाह के आधार पर एक अलग मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू की जाएगी.

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार सतर्क, करीब दो हजार साइटों की हुई जांच

सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों को सामाजिक समारोहों पर कड़ी नजर रखने और राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 जांच की संख्या बढ़ाने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और मरीजों के इलाज की व्यवस्था करें. डीडीएमए की बैठक में पात्र लोगों के लिए टीकाकरण अभियान को तेज करने पर चर्चा की गयी क्योंकि इससे महामारी के प्रभाव को रोकने में मदद मिलेगी.

इस बैठक में हिस्सा लेने वाले कई लोगों ने कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है, क्योंकि संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड-19 मरीजों की संख्या काफी कम है. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि अगले पखवाड़े के दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के बारे में जानकारी जुटाकर विश्लेषण किया जाए. साथ ही आरटीपीसीआर जांच में जिन नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है उन्हें जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा जाए. अधिकारियों को बीमारी के लक्षणों वाले मरीजों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा गया है.

Delhi NCR News: नोएडा का यह रोड बनेगा मॉडल, मुफ्त हाई-स्पीड वाई-फाई के साथ मिलेंगे मोबाइल फोन चार्जिंग पॉइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget