एक्सप्लोरर

Delhi Weather: काले घने बादलों ने दिल्ली को घेरा, तूफान के साथ आई बरसात, जानें मौसम का ताजा हाल

Delhi Rains: राजधानी दिल्ली में मंगलवार (22) जुलाई की सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं. जगह-जगह पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. दिल्ली के आधे से ज्यादा हिस्से को घने काले बादलों ने घेरकर रखा है.

मानसून के आते ही दिल्ली में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. अब जुलाई की विदाई होने वाली है, लेकिन दिल्ली में घने काले बादलों का आना और बरसना लगा हुआ है. दिल्ली में मंगलवार (22 जुलाई) की सुबह से ही मौसम सुहाना है. काले बादलों ने अंधेरा किया हुआ है और धूप का नामो निशान नहीं है. तेज हवाओं की वजह से मौसम भी ठंडा है और आज तापमान लोगों को परेशान नहीं कर रहा.

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना पहले ही जताई थी. वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है.

दिल्ली के AQI में सुधार
दिल्ली में सुबह 8.30 बजे ह्यूमिडिटी 83 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 103 दर्ज किया गया जो, मध्यम श्रेणी में आता है.

AQI के क्या हैं मानक?
सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है.

आगे कैसा होगा दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 जुलाई तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बादलों की लुकाछिपी जारी रहेगी. 23-24 जुलाई को गरज-चमक के साथ फुहारें पड़ने का अनुमान है. इसके बाद 25 से लेकर 27 जुलाई तक दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है. गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं. 

दिल्ली के आसपास कैसी है एयर क्वॉलिटी?
दिल्ली में मंगलवार सुबह 6:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 101 अंक बना हुआ है, जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 98, गुरुग्राम में 110, गाजियाबाद में 112, ग्रेटर नोएडा में 105 और नोएडा में 98 अंक बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर AAP सांसद राघव चड्ढा का बड़ा बयान, कहा- 'संयोग से...'

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget