एक्सप्लोरर

Delhi Traffic News: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित

Delhi Rain News: दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से हल्की राहत मिली. राजधानी दिल्ली में सोमवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भरने से यातायत प्रभावित हुआ.

Delhi Traffic: राजधानी दिल्ली में सोमवार को आखिरकार दिल्लीवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली. सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर को झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. हालांकि पिछले कई दिनों से दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए हुए हैं. सोमवार को भी यही हाल रहा, सुबह से ही दिल्ली के कई इलाकों में बादल छाए हुए थे. जिसके कारण उमस बढ़ रही थी लेकिन आखिरकार करीब 2:00 बजे पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में जोरदार बारिश शुरु हो गई.

बारिश के बार सड़कों पर भरा पानी

दोपहर में राजधानी में हुई बारिश की वजह से कई सड़कों पर पानी भर गया. दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरने से कई रूटों पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिससे सड़कों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई. बारिश के बाद से दिल्ली की सड़कों पर जलभराव की समस्या से काफी लोग परेशान भी रहे.

मौसम विभाग द्वारा पिछले कई दिनों से बारिश को लेकर अनुमान जताया जा रहा था लेकिन बारिश नहीं हो रही थी. हालांकि सोमवार को दक्षिण पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर से बारिश शुरू हो गई. मौसम विभाग ने दोपहर 1:50 पर यह अनुमान जताया था कि उत्तरी, उत्तर पश्चिमी, पश्चिमी, दक्षिण पश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली समेत एनसीआर इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, मानेसर, रोहतक समेत हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो सकती है. और मौसम विभाग के इस अनुमान के बाद ही 2:00 बजे से दिल्ली के कई इलाकों में बारिश शुरु हो गई.

Delhi Liquor Shop: दिल्ली में लगातार बंद हो रहीं शराब की दुकानें, एक महीने में संख्या घटकर 400 हुई, जानें- वजह

सोमवार को 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया हालांकि 40 डिग्री से कम तापमान होने के बाद भी दिल्लीवासियों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही थी. लेकिन सोमवार दोपहर को हुई बारिश के बाद ही अनुमान जताया जा रहा है. कि तापमान में गिरावट आएगी और पिछले कई दिनों से जो गर्मी पड़ रही है, उससे लोगों को राहत मिलेगी. दिल्ली के कई इलाकों में दोपहर को हुई बारिश के बाद अन्य इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है, ठंडी हवाएं चल रही है, जिसके बाद उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है.

Delhi Dengue Update: दिल्ली में बढ़ा डेंगू का आंकड़ा, इस साल अब तक 153 केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget