एक्सप्लोरर

Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दिखी यात्रियों की भारी भीड़, जानें क्या रही वजह?

Delhi: दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इस कदर है कि प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है.आज दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए जाने वाले लगभग 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई.

New Delhi Railway Station: गर्मी की छुट्टियों में भारी संख्या में यात्री दिल्ली के रेलवे स्टेशन से अपने घरों व पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए अलग-अलग जगहों पर जाते हैं. जिस दौरान दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी जाती है. गुरुवार (4 मई) को कुछ वैसे ही तस्वीर देखने को मिली जब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर  भारी संख्या में यात्रियों की मौजूदगी देखी जा रही है.

यात्रियों की भीड़ इस कदर है कि प्लेटफार्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची है. इस दौरान यात्री अपने परिवार व सामान के साथ स्टेशन पर गाड़ियों का इंतजार करते दिखे, इसके अलावा रेलवे विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से जुड़े अन्य राज्यों के लिए जाने वाले लगभग 1 दर्जन ट्रेनों को रद्द भी कर दिया गया है.

छुट्टियों के दिनों की वजह से बढ़ी भीड़
छुट्टियों के दिनों भारी संख्या में यात्री अपने घरों व पर्यटन स्थल पर घूमने के लिए परिवार के साथ जाते हैं. दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म D5 पर मौजूद यश मिश्रा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने परिवार के साथ राजस्थान जा रहे हैं. छुट्टियों के दिनों की वजह से उन्होंने कुछ प्रमुख जगहों पर घूमने की योजना बनाई. लेकिन आमतौर पर प्लेटफार्म पर यात्रियों की ऐसी भारी भीड़ नहीं देखी जाती है. वैसे इस दौरान दिल्ली के ऐसे मौसम में भीषण गर्मी की वजह से भी काफी दिक्कत होती है. लेकिन दिल्ली के आज के मौसम व गर्मी से काफी राहत है. इसके अलावा मौजूद यात्रियों ने बताया कि वह अपने गंतव्य के लिए ट्रेनों का इंतजार कर रहे हैं लेकिन आम दिनों की तुलना में आज प्लेटफार्म पर यात्रियों की अधिक भीड़ देखी जा रही है.

दिल्ली से चलने वाले कुछ ट्रेनों को किया गया रद्द
4 मई को दिल्ली से अलग-अलग राज्यों के लिए जाने वाले लगभग 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई. वैसे दिल्ली से यूपी बिहार गुजरात व राजस्थान व अन्य शहरों के लिए राजधानी दिल्ली से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से ही चलेंगी. रेलवे विभाग के करीबी सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की इसी तरह भीड़ रही तो आने वाले समय में कुछ राज्यों के लिए अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी.

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: गीता फोगाट और उनके पति को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget