एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election Result: प्रियंका गांधी का BJP पर हमला, बोलीं- 'स्थानीय निकायों में इस हद तक जा सकते हैं तो...'

Delhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रियंका गांधी ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला गया है, वह पूरे देश के सामने है.

Chandigarh Mayor Election Result 2024: चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन में बीजेपी (BJP) को जीत मिली है और आप-कांग्रेस के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है. बीजेपी के मनोज कुमार सोनकर को 16 वोट मिले हैं. वहीं आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार को मात्र 12 वोट मिले. जबकि 8 वोटों को रद्द कर दिया गया. वोटों को रद्द किए जाने पर आप-कांग्रेस उम्मीदवारों ने जोरदार हंगामा किया है और बीजेपी पर धांधली कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है. इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. 

प्रियंका गांधी अपने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि 'चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र को जिस तरह से कुचला गया है, वह पूरे देश के सामने है. सत्ता के लिए नियम, कानून, लोकतंत्र, इसकी मर्यादा और संविधान को ताक पर रख दिया. देश की जनता देख रही है कि एक नगर तक की व्यवस्था में भी विपक्ष और जनता की आवाज को खुलेआम दबाया जा रहा है. अगर स्थानीय निकायों में वे इस हद तक जा सकते हैं तो राज्य और केंद्रीय चुनावों में जानता भरोसा कैसे करे? जनता में भारी पैमाने पर संदेह व्याप्त हो रहा है.'

केजरीवाल ने लगाए ये आरोप
वहीं आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन पर चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 'अगर यह लोग मेयर चुनाव में इस स्तर तक गिर सकते हैं, तो वह राष्ट्रीय चुनावों में किसी भी हद तक जा सकते हैं. यह बहुत चिंताजनक है.'

AAP-कांग्रेस पहुंची हाई कोर्ट
दरअसल मंगलवार (30 जनवरी) को हुए चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज सोनकर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप कुमार को हरा दिया है. इसके बाद गठबंधन ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. गठबंधन के नेताओं का कहना है कि 'इंडिया' गठबंधन के 20 में से 8 वोटों को अवैध करार देते हुए बीजेपी के उम्मीदवार मनोज सोनकर को विजयी घोषित कर दिया गया.

Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका, किसे मिले कितने वोट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget