एक्सप्लोरर

Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की जीत, AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका, किसे मिले कितने वोट?

Chandigarh Mayor Election Result: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP के उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत हासिल की है. यह 'इंडिया' गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

Chandigarh Mayor Election Result 2024: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है. इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की है. लोकसभा चुनाव से पहले आया यह रिजल्ट इंडिया गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है. मनोज कुमार को 16 वोट मिले. वहीं आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए. वहीं 8 वोट कैंसिल कर दिया गया.

आप ने लगाए धांधली के आरोप

AAP ने रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए हैं. आप के पार्षद कमलप्रीत ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वोटों को कैंसिल किया गया है. ये धोखा है. आठ वोट कैंसिल किए गए हैं. क्यों वोट कैंसिल किए गए, ये नहीं बताया गया.

वहीं एक अन्य पार्षद ने एबीपी न्यूज से कहा कि बड़ी धांधली हुई है. ऐसे होगा तो हर जगह बीजेपी ही जीतेगी. 8 वोट कैंसिल कर दिया गया. ये काला दिन है.

कांग्रेस-आप का समझौता

शुरुआत में मेयर पद के लिए वोटिंग हुई और अब वोटों की गिनती के बाद सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे. मेयर चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था. समझौते के तहत AAP ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर मेयर पदों के लिए अपने उम्मीवार चुनावी मैदान में उतारे.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी को वोटिंग होने वाली थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे छह फरवरी तक के लिए टाल दिया था. इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की. चुनाव टालने के प्रशासन के आदेश पर कांग्रेस और AAP के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया था. हाई कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा के बीच 30 जनवरी को वोटिंग कराने के निर्देश दिए. 

Bharat Jodo Nyay Yatra: बिहारी अंदाज में दिखे राहुल गांधी, पूर्णिया में किसानों से की बात, जानें क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget