एक्सप्लोरर

Delhi News: विवादित एड मामले में परफ्यूम ब्रांड के खिलाफ एफआईआर दर्ज, DCW ने की थी शिकायत

Delhi: दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने एक परफ्यूम बांड के खिलाफ शिकायत दायर की किया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस ब्रांड के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने विज्ञापनों के जरिये कथित तौर पर 'बलात्कार की संस्कृति' को बढ़ावा देने को लेकर एक परफ्यूम ब्रांड के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी है. दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल द्वारा पिछले हफ्ते की गई शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को भी पत्र लिखकर विषय में उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया था.

विज्ञापन को हटाया जाए टीवी चैनल और सोशल मीडिया से
डीसीडब्ल्यू ने बताया कि पत्र मिलने के बाद, मंत्रालय ने निर्देश दिया था कि विज्ञापन को टीवी चैनल और सोशल मीडिया मंचों से हटा दिया जाए. आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर परफ्यूम ब्रांड लेयर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था. आयोग ने आरोप लगाया था कि कंपनी का विज्ञापन "सामूहिक बलात्कार की संस्कृति" को बढ़ावा देता है.

Delhi News: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का 11 जून को हिमाचल दौरा, हमीरपुर में करेंगे टाउन हॉल मीटिंग

मंजुरी के बाद किया गया था प्रसारित
कंपनी ने विज्ञापनों को लेकर इस हफ्ते की शुरुआत में एक माफीनामा जारी करते हुए कहा था कि इन्हें वाजिब और अनिवार्य मंजूरी के बाद ही प्रसारित किया गया था. आयोग ने कहा, "दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 'लेयर शॉट' परफ्यूम ब्रांड के महिला विरोधी विज्ञापन के विषय में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67( इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री का प्रकाशन या प्रसारण के लिए सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है."

मालीवाल ने की थी कार्रवाई करने की मांग
मालीवाल ने दो विज्ञापनों पर आपत्ति जताते हुए चार जून को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी. उनके मुताबिक, ये विज्ञापन बलात्कार की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं. उन्होंने कहा, "मेरी शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. मुझे उम्मीद है कि लेयर शॉट कंपनी के खिलाफ और इस आपत्तिजनक विज्ञापन को बनाने तथा टीवी पर इसे प्रसारित करने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी."

क्या कहा मालीवाल ने?
मालीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक कठोर कानून लाएगा ताकि इस तरह के विज्ञापन टीवी पर फिर कभी प्रसारित न किए जा सकें. इस विषय में अनुकरणीय कार्रवाई की जरूरत है जो महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों के प्रति प्रतिरोध तैयार कर सके.

Delhi News: असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ FIR दर्ज, विरोध में संसद मार्ग पर AIMIM समर्थकों ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget