एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, चोरी के iPhone गैंग का पर्दाफाश, 45 मोबाइल बरामद

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने चोरी के महंगे मोबाइल फोन रिसीवर गैंग के दो सदस्यों, नवदीप कौर और रामदीप को गिरफ्तार किया. उनके पास से 44 चोरी के मोबाइल (43 आईफोन और 1 सैमसंग फोल्ड) बरामद हुए.

Delhi News: सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की आईपी एस्टेट पुलिस थाने की एक विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के महंगे मोबाइल फोन रिसीवर गैंग के दो प्रमुख रिसीवरों को गिरफ्तार किया है. टीम ने छापेमारी के दौरान एक महिला को करोल बाग स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया, जो नेपाल भागने की फिराक में था.

दोनों के कब्जे से चोरी किया गया एक एप्पल आईफोन 15 और 44 अन्य हाई-एंड मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें 43 एप्पल आईफोन और 1 सैमसंग फोल्ड शामिल हैं.

डीसीपी निधिन वालसान के मुताबिक, 24 जून 2025 को आईपी एस्टेट थाने में एक आईफोन 15 की स्नैचिंग की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस मामले की जांच के लिए एसीपी सुलेखा जागरवार की देखरेख और एसएचओ राजीव वत्स के नेतृत्व में एसआई अमित यादव, हेड कॉन्स्टेबल अविनाश, कॉन्स्टेबल विकास और महिला कांस्टेबल किरण की विशेष टीम का गठन किया गया था.

तकनीकी जांच की पुलिस पहुंची करोल बाग में नवदीप के घर तक
टीम को इस मामले में तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन करोल बाग के पास में होने का पता चला. 26 जून को इस लोकेशन पर छापेमारी की गई, जहां से मुख्य महिला आरोपी नवदीप कौर को गिरफ्तार किया गया और चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ.

छापेमारी में चोरी का सिर्फ एक आईफोन नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर चोरी के 44 अन्य महंगे मोबाइल फोन जिनमें 43 आईफोन और एक सैमसंग फोल्ड शामिल है के अलावा कई मोबाइल फोन के पुर्जे बरामद बरामद किए गए.

हिमाचल से पकड़ा गया रामदीप
नवदीप की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की, तो संजीव और रामदीप का नाम सामने आया. तकनीकी निगरानी के जरिए उसे हिमाचल प्रदेश के नाहन से पकड़ा गया, जहां से वह नेपाल भागने की फिराक में था. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि एक अज्ञात महिला करोल बाग में उन्हें चोरी के मोबाइल फोन उपलब्ध कराती थी, जिन्हें ये लोग खोलकर पार्ट में करके बेचते थे.

रमनदीप भंगू पहले भी पंजाब के भटिंडा में एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जिसमें 70 से अधिक चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए थे. उस मामले में भी उसका काम करने का तरीका यही था. वह चोरी के फोन खरीदकर उसे डिस्मेंटल करता था और फिर उसे पार्ट में बेच देता था.

कम कमाई ने बनाया अपराधी, मोबाइल रिपेयरिंग से गिरोह तक का सफर
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि, 26 वर्षीय नवदीप कौर, जो कि बीएससी. ग्रेजुएट है, और उसका साथी रामदीप भंगू, जो 12वीं पास है, दोनों बेहतर जीवन की तलाश में दिल्ली आए थे. पहले इन्होंने मोबाइल रिपेयरिंग का छोटा काम शुरू किया, लेकिन कम इनकम से परेशान होकर चोरी के मोबाइल खरीदने और उनके पुर्जे बेचने के अवैध धंधे में उतर गए. बरामद मोबाइल में से अब तक 11 मोबाइल दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज मोबाइल चोरी-स्नैचिंग के मामलों से कनेक्ट हुए हैं.

सप्लायर महिला और संजीव कुमार की तलाश में पुलिस
रमनदीप और नवदीप के इस नेटवर्क का एक और अहम सदस्य संजीव कुमार अब भी फरार है. साथ ही, जो महिला उन्हें चोरी के फोन उपलब्ध कराती थी, उसकी भी पहचान की जा रही है. पुलिस लगातार दबिश देकर गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget