एक्सप्लोरर

दिल्ली: DU छात्र को टक्कर मारकर हुए थे फरार, सबूत मिटाने का लगाया जुगाड़, गिरफ्त में चाचा-भतीजा

Delhi Road Accident: दिल्ली के रोहिणी इलाके में सड़क हादसे में एक युवक की पिछले सप्ताह मौत हो गई थी. घटना के सात दिन बाद पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा से गिरफ्तार किया.

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में न्यूज पेपर बांटने निकले एक युवक को कार ने कुचल दिया था जिस घटना में युवक की मौत हो गई थी. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के ओपन लर्निंग का छात्र था और परिवार की जरूरतें और अपने सपने पूरे करने के लिए अखबार बांटने का काम करता था. यह दुर्घटना 1 मार्च को हुई थी. घटना के एक सप्ताह के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

1 मार्च को हर दिन की तरह रिशाल सिंह सुबह-सुबह पेपर बांटने निकला था. वह साइकिल पर सवार था. पीछे से एक कार आई और उसे टक्कर मार दी. रिशाल के घायल होने पर कार सवार उसकी मदद के लिए भी नहीं रुके और फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने रिशाल को अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई. 

घायल रिशाल को सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी

हालांकि आरोपी जब तक में सबूत मिटाते पुलिस उन तक पहुंच गई और उन्हें अपनी पकड़ में ले लिया. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में पंकज गुप्ता (40) और उनका भतीजा सौरभ गुप्ता (26) गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि पंकज और सौरभ 1 मार्च की सुबह कश्मीरी गेट के एक मंदिर से लौट रहे थे. सौरभ कार चला रहा था और कार की स्पीड बहुत तेज थी.

केएन काटजू मार्ग पर रिशाल की साइकिल को सौरभ की कार ने टक्कर मार दी. रिशाल की साइकिल कार के अंदर घिसटती गई. वह कार की बोनट पर गिरा. लेकिन दोनों आरोपियों ने उसे उसी हालत में सड़क पर छोड़ दिया. 

सबूत मिटाने गैराज भेजी थी कार

पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरे की मदद से फुटेज निकाला. घटनाक्रम को जोड़ने के बाद पुलिस ने कार को हरियाणा के पानीपत के गैराज से निकाला. जांच में पता चला कि नीले रंग की हुंडई वेन्यू कार का विंडशिल्ड और बोनट टूट गया है. आरोपी सबूत को मिटाने के लिए कार को ठीक करा रहे थे. वे ऐसा कुछ कर पाते पुलिस ने कार को जब्त कर लिया.

रिशाल उत्तर -पश्चिम दिल्ली के बुध विहार में रहता था. वह पांच भाई-बहन हैं. उसकी तीन बहनों की शादी हो गई है जबकि एक छोटा भाई है जो आठवीं में पढ़ता है. उसके पिता बर्तन की फैक्ट्री में काम करते हैं. रिशाल पेपर बांटकर हर महीने 10 हजार रुपये कमा लेता था. 

य़े भी पढ़ें- सौरभ भारद्वाज का BJP पर तंज, कहा- 'होली के दिन बनेगी एक और कमेटी या गरीबों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'
ताहिर हुसैन को सजा पर CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'न्याय की जीत'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget