एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने 100 कछुओं के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, मुखबिर ने दी थी सूचना

Turtle Smuggling Busted: दिल्ली पुलिस ने 38 वर्षीय व्यक्ति को 100 कछुओं की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया. इसमें लुप्तप्राय प्रजाति के 45 काले धब्बे वाले तालाब कछुए शामिल हैं.

Delhi Turtle Smuggling: दिल्ली पुलिस ने शाहदरा क्षेत्र में कई लुप्तप्राय प्रजातियों के कछुओं समेत 100 कछुओं की तस्करी करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद निवासी भीम के कब्जे से 50 'इंडियन रुफड टर्टल', 45 'ब्लैक स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल', तीन 'इंडियन आई टर्टल' और दो इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल' बरामद किए गए हैं.

'ब्लैक स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल', 'इंडियन आई टर्टल' और 'इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल' लुप्तप्राय प्रजातियों में से हैं जो वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम की अनुसूची-I के अंतर्गत आते हैं. पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने बताया, 'मंगलवार को गीता कॉलोनी थाना पुलिस को सूचना मिली कि इलाके में लुप्तप्राय प्रजाति के कछुओं के साथ एक तस्कर आया है.'

स्कूटर पर एक बड़ा थैला लेकर जाते देखा
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई. डीसीपी ने बताया, 'दोपहर करीब 1:15 बजे टीम ने एक व्यक्ति को स्कूटर पर एक बड़ा थैला लेकर जाते देखा. मुखबिर के वाहन और उसके चालक की पहचान करने के बाद संदिग्ध को पकड़ लिया गया.'

100 जिंदा कछुए बरामद किए गए
अधिकारी ने बताया कि गहन जांच के बाद थैले से 100 जिंदा कछुए बरामद किए गए जिन्हें जब्त कर लिया गया. चौधरी ने बताया कि गीता कॉलोनी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और वन्यजीव विभाग को सूचित कर दिया गया है.'पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बरामद कछुए "प्रतिबंधित" श्रेणी में आते हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें घर में पालतू जानवर के रूप में नहीं रखा जा सकता है या उनका व्यापार नहीं किया जा सकता है.

एक पशु कार्यकर्ता गौरी मौलेखी ने कहा कि इन कछुओं की मुख्य रूप से तस्करी की जाती है ताकि इन्हें पालतू जानवरों के रूप में बेचा जा सके. उन्होंने कहा, "हालांकि कानूनी तौर पर पालतू जानवरों के रूप में रखने की अनुमति नहीं है, फिर भी लोग इसी उद्देश्य के लिए उन्हें अवैध रूप से काले बाजार में खरीदते हैं."

ये भी पढ़ें: Delhi Monsoon Photos: दिल्ली में बारिश से मौसम हुआ Awesome लेकिन कुछ इलाकों जलजमाव बनी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका
RTI के तहत नहीं आएगा राजीव गांधी फाउंडेशन, दिल्ली HC ने खारिज की याचिका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget