एक्सप्लोरर

दिल्ली के शाहदरा डबल मर्डर केस में नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस को बताया क्यों की हत्या? 

Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 17 वर्षीय आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के लिए एक शूटर को पैसे दिए थे. आकाश को मारने के प्रयास में ऋषभ की भी ले ली जान. 

Delhi Shahdara Murder Case: दिल्ली के शाहदरा के फर्श बाजार इलाके में दिवाली की राम एक व्यक्ति  और उसके नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. डबल मर्डर केस में पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग मुख्य आरोपी है. दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मृतक आकाश शर्मा के दूर के रिश्तेदार नाबालिग आरोपी ने पूछताछ के दौरान दावा किया कि शर्मा के साथ उसका 70 हजार रुपये का आर्थिक विवाद था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या की साजिश रची.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि लगभग 17 वर्षीय आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के लिए एक शूटर को पैसे दिए थे. बता दें कि गोलीबारी की घटना का कथित वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें दो में से एक आरोपी आकाश शर्मा के पैर छूता दिख रहा है जबकि दूसरा आरोपी पिस्तौल निकालकर एकदम से गोलीबारी शुरू कर देता है.

वीडियो क्लिप में साफ देखा गया है कि दिवाली की रात करीब आठ बजे आकाश बिहारी कॉलोनी में घर के बाहर भतीजे ऋषभ शर्मा (16) और बेटे कृष के साथ दीपावली का जश्न मनाते दिख रहे हैं, तभी दो आरोपी स्कूटी पर वहां पहुंचते हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक पर सवार एक व्यक्ति आकाश के पैर छूता है. जबकि मास्क पहने और हाथ में बोतल लिए दूसरा आरोपी उसके पास खड़ा हो जाता है. मास्क पहने दूसरा आरोपी अचानक गोली चलाना शुरू कर देता है. इसके बाद हमलावर पीछा कर रहे ऋषभ और कृष पर गोली चलाते हुए भागने लगता है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि तीनों पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां आकाश और ऋषभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया. जबकि कृष का इलाज चल रहा है. 

संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद 
 
डीसीपी शाहदरा प्रशांत गौतम ने कहा कि पीड़ित के दूर के रिश्तेदार नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया गया है. डीसीपी ने कहा, “पूछताछ के दौरान उसने कहा कि उसका आकाश के साथ 70 हजार रुपये का वित्तीय विवाद था. जांच जारी है और शूटर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.”

डीसीपी के मुताबिक आकाश को आरोपी को पैसे लौटाने थे, लेकिन वह उसकी फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दे रहा था. मृतक के परिवार के अनुसार उनका आरोपी और उसके भाई के साथ संपत्ति और पैसों को लेकर विवाद था.

मृतक की मां ने क्या कहा?

आकाश की मां शशि ने पत्रकारों को बताया,  "न्हें पिछले कई दिन से धमकियां मिल रही थीं. उन्होंने कहा, 'एक दिन पहले वह मिठाई का पैकेट लेकर हमारे घर आया था. चूंकि उसके परिवार की हमसे दुश्मनी है, इसलिए हमने उससे दूरी बनाए रखी." शशि ने कहा, 'उस परिवार की वजह से मैंने अपने पति को खो दिया था. अब मेरे बेटे और पोते की भी हत्या कर दी गई है.'

मृतक पर पहले से मुकदमा दर्ज 

दिल्ली पुलिस के एक और अधिकारी ने कहा कि आकाश की घर के पास कॉस्मेटिक सामान की एक दुकान है और उस पर जुए के आरोप में कई बार मामला दर्ज किया गया था. आकाश के भाई के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन वह घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद नहीं था.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और शूटर को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं.

बैन के बावजूद दिल्ली में हुई आतिशबाजी का असर, दिवाली की रात कई जगह AQI पहुंचा 999! अब लोगों को आ रही ये दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली में नई स्टेम इनोवेशन लैब, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget