एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने 42 मामलों में आरोपी बदमाश को पकड़ा, 8 केस को सुलझाने का किया दावा

Delhi Crime: द्वारका के डीसीपी के मुताबिक आरोपी जावेद मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली का रहने वाला है. पहली बार 2018 में जावेद ऑटो चोरी के मामलें में जेल गया था. कई मामलों को सुलझाने में मदद मिलेगी .

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने 42 अलग-अलग मामलों में आरोपी जावेद को रविवार को गिरफ्तार किया. द्वारका जिले की मोहन गार्डन थाने की पुलिस ने आरोपी से चोरी की 4 दोपहिया वाहन और 1 चाकू भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक उसकी गिरफ्तारी से मोहन गार्डन पुलिस थाने के कुल 8 मामलों का निपटारा करने में मदद मिली है. 

डीसीपी द्वारका के मुताबिक 1 दिसंबर को हेड कॉन्स्टेबल महेश कुमार और प्रीतम कुमार मोहन गार्डन के क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गश्त की ड्यूटी कर रहे थे. लगभग 7.05 बजे जब वे पोसवाल चौक मोहन गार्डन के पास 55 फीट रोड पर मौजूद थे, ठीक उसी समय एक स्कूटी सवार जिसका नं. DL-4S-CJ-XXXX था, खेरी बाबा पुल की तरफ से आया और पुलिस पार्टी को देखकर अचानक पीछे मुड़ गया और मौके से भागने की कोशिश की.

ऐसे पकड़ में आया जावेद 

थाना पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने नजाकत को भांपते हुए उसका पीछा किया. साथ ही उसे पकड़ लिया. लगातार पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जावेद पुत्र असलम निवासी सैनिक एन्क्लेव मोहन गार्डन बताया. उसकी उम्र 30 है. 

जावेद की तलाशी लेने पर उसके पास से एक बटन वाला चाकू बरामद हुआ. स्कूटी का विवरण जिनपेट पर जांचा गया और पता चला कि स्कूटी चोरी की थी. इसको लेकर थाना बिंदापुर में मामला दर्ज पाया गया. इसके बाद मोहन गार्डन थाना पुसिल ने आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी का मामला दर्ज किया. 

थाना पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर एक और मोटरसाइकिल नंबर डीएल-9एस-बीबी-XXXX हीरो होंडा सीडी-डीलक्स बरामद की गई, जिसको लेकर द्वारका साउथ थाने में केस दर्ज है. 2 स्कूटी नंबर डीएल-10-एसएस-XXXX और डीएल-7एस-बीवाई-XXXX भी उसके कब्जे से बरामद की गई. दोनों स्कूर्टी की चोरी को लेकर मुकदमा थाना पालम और सीलमपुर में दर्ज है. 

2018 में पहली बार गया था जेल

द्वारका जिले के डीसीपी के मुताबिक आरोपी जावेद मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली का रहने वाला है. पहली बार 2018 में जावेद ऑटो चोरी के मामलें में जेल गया था. डीसीपी के मुताबिक जावेद के ऊपर कुल 42 मामले दर्ज हैं. जावेद के पकड़े जाने से मोहन गार्डन थाने में उसके ऊपर दर्ज 8 मामलों को सुलझाया गया है. 

दिल्ली बार काउंसिल के उपाध्यक्ष पद से हटाने के बाद BJP पर बरसे संजीव नासियार, क्यों कहा- 'मैं जांच से डरने वाला नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget