एक्सप्लोरर

ओड़िशा से गांजा लाकर दिल्ली के इन इलाकों में करता था सप्लाई, पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करी में लिप्त एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी उमेश साहनी ओडिशा से गांजा मंगवाकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था.

Delhi Cannabis Supply: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दिल्ली-एनसीआर में गांजा की तस्करी में लिप्त एक तस्कर को धर दबोचा. आरोपी के कब्जे से करीब 25.420 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की गांजा बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12.5 लाख रुपये बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपी की पहचान उमेश साहनी के रूप में हुई है, जो दिल्ली के बुध विहार का निवासी है और मूल रूप से शिवहर, बिहार से ताल्लुक रखता है. पुलिस ने उसे रोहिणी सेक्टर-24 के पास एक ई-रिक्शा से गांजा की खेप पहुंचाते समय गिरफ्तार किया.

ट्रेन से लाता था गांजा, ई-रिक्शा से करता था सप्लाई

क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक उमेश ओडिशा से गांजा मंगवाकर दिल्ली के मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी और बेगमपुर जैसे इलाकों में सप्लाई करता था. वह गांजा को ट्रेन के जरिए निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन तक लाता और फिर ई-रिक्शा के माध्यम से वितरित करता था.

गुप्त सूचना पर चली कार्रवाई

दिल्ली पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद एक विशेष टीम गठित की गई. सूचना के अनुसार, आरोपी एक बड़ी खेप लेकर प्रेमधर पंचकर्म अस्पताल, दीप विहार, रोहिणी क्षेत्र में आने वाला था. मौके पर जाल बिछाकर पुलिस ने उमेश को तीन बैगों के साथ दबोच लिया, जिनमें कुल 25.420 किलोग्राम गांजा बरामद हुई.

कोरोना में टूटा व्यवसाय, चुना नशे का रास्ता

पुलिस पूछताछ में उमेश ने बताया कि पहले वह मछली विक्रेता था, लेकिन कोरोना महामारी में व्यापार ठप हो गया. इसके बाद उसने नशे के कारोबार को अपना लिया. ओडिशा से गांजा खरीदकर वह दिल्ली में इसे बेचने लगा. फिलहाल, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: AIIMS हॉस्टल था निशाना, डॉक्टर का कोट पहनकर देती थी इस वारदात को अंजाम, पुलिस ने दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
मास्टर प्लान 2047 से दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? सीएम रेखा गुप्ता ने बताया
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget