एक्सप्लोरर

Delhi: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन, 55 गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन 'फ्लश' के तहत पिछले छह महीनों में सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वाले 55 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा है.

Delhi Latest News: दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करके वाले लोगों पर लगातार शिकंजा कस रही है. जून में पुलिस ने ऑपरेशन 'फ्लश' शुरू किया था, जिसका मकसद लोगों, खासतौर से नाबालिगों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियार दिखाने की बढ़ती प्रवृत्ति से निपटना था. ऐसे में इसके तहत पिछले छह महीनों में 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कई नाबालिग लड़कों को भी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो और रील पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 35 अवैध हथियार, देशी और सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल और 11 ड्रैगन चाकू बरामद किए हैं. गिरफ्तारी और आरोपियों को पकड़ने के अलावा टीमों ने ज्यादा से ज्यादा संदिग्धों की पहचान करने के लिए वयस्कों और किशोरों के 10,000 से अधिक सोशल मीडिया प्रोफाइल को भी स्कैन किया है. 

600 सोशल मीडिया अकाउंट की शिकायत
पुलिस को कम से कम 600 ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं जिनमें आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें और रील थे, जिनकी रिपोर्ट संबंधित सर्विस प्रोवाइडर को दी गई है. बता दें तीन दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक 20 साल के युवक और एक नाबालिग लड़के की तस्वीरें सामने आईं, जिसमें वे दोनों देसी पिस्तौल लहराते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली के साकेत के पास से उस व्यक्ति और नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों ने कथित तौर पर कबूल किया कि वे वर्चस्व की छवि बनाने, अपने पड़ोस में लोगों को डराने और दिल्ली और आसपास के राज्यों में सक्रिय गिरोहों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे थे. वे स्थानीय अपराधियों और गैंग-थीम वाली फिल्मों से प्रभावित थे. वहीं पांच नवंबर को पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के जैतपुर से दो भाइयों और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया. 

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था जो बाद में वायरल हो गया. वीडियो में तीनों दिवाली की रात राइफल और दो पिस्तौल जैसे दिखने वाले हथियारों का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने उन वस्तुओं को जब्त कर लिया, जो खिलौना बंदूकें निकलीं.

ये भी पढ़ें:  Delhi Murder: 'एक और हत्या, आखिर दिल्लीवाले कब तक सहन करेंगे?' अरविंद केजरीवाल का केंद्र से सवाल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget