एक्सप्लोरर

Delhi News: एक अक्टूबर से वाहन चालकों को यह सर्टिफिकेट रखना जरूरी, नहीं तो कटेगा 10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदुषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. इसको रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP को लागू होने वाला है.

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बारिश के बाद भी प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है. इसको रोकने के लिए दिल्ली-एनसीआर में अब ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान यानी GRAP को लागू होने वाला है. ऐसे में ये खास ख्याल रखा जाएगा कि वाहनों से निकलने वाले धुएं को रोका जा सके. अगर आपने अपनी गाड़ी का प्रदूषण जांच नहीं कराया है या आपके पास वैलिड पीयूसी नहीं है तो इसे हफ्ते भर में बनवा लें. वरना 1 अक्तूबर से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

काटे जाएंगे चालान 
ट्रांसपोर्ट विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर नवलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वैध पीयूसी ना हो पर 10 हजार के चालान काटे जाएंगे. वहीं जिन्होंने लंबे समय से गाड़ी का पॉल्यूशन जांच नहीं करवाया है ऐसे 15 हजार लोगों को ट्रांसपोर्ट विभाग की ओर से नोटिस भेजा गया है. साथ ही इन लोगों को चेतावनी दी गई है कि अगर 15 दिनों के अंदर गाड़ी की पॉल्यूशन जांच नहीं करवाते हैं तो उनके 10 हजार रूपये के चालान काटे जाएंगे. टीमें रोजाना सड़कों पर प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों की जांच कर रही है.

Delhi News: दिल्ली की स्वास्थ्य सुविधाओं की आज समीक्षा करेगा डीडीएमए, CM और LG भी रहेंगे मौजूद

स्क्रैप के लिए भेजी जाएंगी पुरानी गाड़ियां 
उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनी 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाडियां अभी तक स्क्रैप नहीं करवाई हैं, उन्हे भी परेशानी उठानी पड़ सकती है. ट्रांसपोर्ट विभाग की टीमें ऐसी गाड़ियां को सड़क पर चलने नहीं देंगी. इतना ही नहीं अगर ऐसी गाड़ियां सार्वजनिक पार्किंग में खड़ी मिलती हैं तो उसे वहां से उठाकर स्क्रैप के लिए भेज दिया जाएगा. समय-समय पर ऐसी सरप्राईज चेकिंग की जाती रहेगी.

अब तक कितनी कार्रवाई हुई
ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि इस साल 1 जनवरी से 20 सितंबर तक एनफोर्समेंट की टीमों ने 15,523 वाहनों का चालान काटा है. वहीं इस दौरान 5,596 पुरानी गाड़ियों को जब्त करके स्क्रैप के लिए भेज दिया गया है. इसके अलावा बिना ढके कंस्ट्रक्शन का सामान ले जा रही 50 गाड़ियों को भी जब्त किया गया है.

मालूम हो कि मॉनसून की वापसी के बाद दिल्ली की हवा में प्रदूषण बढ़ने लगा है. हालांकि बारिश के बाद भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

टेरर फंडिंग पर NIA की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली से PFI का अध्यक्ष परवेज गिरफ्तार, अन्य राज्यों से भी हुई गिरफ्तारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget