एक्सप्लोरर

DU FYUP Syllabus 2022: UG कोर्स का सिलेबस अगले महीने तक हो जाएगा तैयार, सभी फैक्लटी डीन को 10 जून तक जमा कराने के निर्देश

दिल्ली यूनिवर्सिटी के चार वर्षीय अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम का सिलेबस अगले महीने तक तैयार हो जाएगा. इसे लेकर डीयू ने सभी फैकल्टी के डीन को 10 जून तक सिलेमबर जमा करने के निर्देश दिए हैं.

 DU FYUP Syllabus: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नए सेशन 2022-23 से अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम (UG Programme) चार वर्ष का होगा. इसका सिलेबस भी अगले महीने तक तैयार हो जाएगा. गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने विभिन्न विभागों के फैकल्टी के डीन को चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम (FYUP) के पहले और दूसरे सेमेस्टर के लिए 10 जून तक सिलेबस जमा करने के लिए कहा है. दरअसल डीयू की योजना FYUP के पहले दो सेमेस्टर के लिए जुलाई तक सिलेबस को फाइनलाइज करने की है.

बता दें कि डीयू ने इससे पहले नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2022 और FYUP को 2022-23 शैक्षणिक सत्र से लागू करने की मंजूरी दी थी. विश्वविद्यालय की एग्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) ने इस साल फरवरी में अंडरग्रेजुएट करिकुलम फ्रेमवर्क (यूजीसीएफ) का ड्राफ्ट पारित किया था. इसे 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए NEP के अनुसार तैयार किया गया है.

सिलेबस तैयार करने के लिए 10 जून तक की दी गई है डेडलाइन

डीयू के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया है कि, "हमने एफवाईयूपी के लिए सिलेबस तैयार करने के लिए विभिन्न डिपार्टमेंट्स के फैकल्टी के डीन को 10 जून की समय सीमा दी है." उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों ने पहले ही अपना सिलेबस तैयार कर लिया है और उनमें से कई फाइनल स्टेज में हैं.

सिलेबस की प्रक्रिया जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद

डीयू के जीन कॉलेजज बलराम पाणि ने कहा कि सिलेबस को कोर्स कमिटियों द्वारा तैयार किया जाता है. उन्होंने कहा, "कोर्स कमेटी में पांच प्रोफेसर होते हैं - दो विभाग से और तीन कॉलेज के प्रोफेसर. वे डिपार्टमेंट हेड को सिलेबस जमा करते हैं, जो फिर इसे फैकल्टी के के डीन को जमा किया जाता है. ”इसके बाद डीन सिलेबस को विश्वविद्यालय की स्टैंडिंग कमिटी को भेजते हैं जहां पर इस पर विस्तृत चर्चा की जाती है. वहां से मंजूरी मिलते ही सिलेबस पहले एकेडमिक काउंसिंल और फिर एग्जिक्यूटिव काउंसिल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाता है. ईसी से हरी झंडी मिलते ही सिलेबस फाइनल कर दिया जाता है. पाणि ने कहा कि जुलाई तक ये पूरी प्रक्रिया हो जाएगी.

2013 में भी FYUP लागू किया गया था

गौरतलब है कि डीयू ने इससे पहले 2013 में FYUP लागू किया था, लेकिन बाद में केंद्र द्वारा इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था. डीयू ने कहा कि इस बार, एफवाईयूपी पिछले वाले से अलग होगा. डीयू के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने पहले कहा था कि यह एक लचीला पाठ्यक्रम है, जिसमें कहा गया है कि यदि छात्रों को उन पाठ्यक्रमों में जाने की अनुमति दी जाती है जिनमें उनकी रुचि है, तो वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चौंकाने वाली घटना, प्रेमिका ने प्रेमी को जहर देकर मार डाला, जानें पूरा मामला

Delhi Liquor: दिल्ली में करीब 200 शराब की दुकानों के शटर डाउन, वित्तीय नुकसान की ये है बड़ी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget