एक्सप्लोरर

IPS एसबीके सिंह बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर, जानें कौन हैं

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है. सिंह IPS संजय अरोड़ा की जगह लेने जा रहे हैं. उनका कार्यकाल आज खत्म हो रहा है.

सीनियर IPS एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया है. दिल्ली-यूटी काडर के एसबीके सिंह 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. अभी वे होमगार्ड के डीजी हैं. उनके रिटायरमेंट में सिर्फ छह महीने बचे हैं. खास बात ये है कि रिटायरमेंट में महज 6 महीने बचे होने के बावजूद उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है जो उनके अनुभव और ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है.

सिंह IPS संजय अरोड़ा की जगह ले रहे हैं. अरोड़ा का आज (31 जुलाई, गुरुवार) कार्यकाल खत्म हो रहा है. संजय अरोड़ा 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी हैं.

दिल्ली पुलिस में कई पदों पर रहे एसबीके सिंह

एसबीके सिंह एक प्रोफेशनल और एक्सपीरियंस्ड आईपीएस अफसर हैं. उन्हें पुलिसिंग और एडमिनिस्ट्रेशन दोनों का गहरा अनुभव है. उन्होंने अपने करियर में दिल्ली और एनसीआर में कई अहम पोस्ट पर काम किया है और बड़े-बड़े मामलों को हैंडल किया है. दिल्ली जैसे चुनौतीपूर्ण शहर में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने में उनकी भूमिका अहम रही है.

एसबीके सिंह मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के डीजीपी रह चुके हैं. वो दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी और स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर, स्पेशल सीपी इंटेलीजेंस, ज्वाइंट सीपी क्राइम, एडिशनल सीपी ईओडब्ल्यू रह चुके हैं. एसबीके सिंह 1988 बैच के सबसे से युवा ऑफिसर थे.

गृह मंत्रालय ने क्या कहा?

गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा कि सक्षम प्राधिकारी के अनुमोदन से आईपीएस (एजीएमयूटी 1988) एसबीके सिंह को  01.08.2025 से अगले आदेश तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है. वो वर्तमान में महानिदेशक, होमगार्ड्स, दिल्ली के पद पर तैनात हैं.

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की रेस में शामिल हैं ये अधिकारी

दिल्ली पुलिस कमिश्नर की रेस में एसबीके सिंह के अलावा 1991 बैच के ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह (जीपी सिंह), 1990 बैच के शत्रुजीत कपूर, 1992 बैच के सतीश गोलचा और 1993 बैच के प्रवीर रंजन हैं.

जीपी सिंह CRPF के DG हैं. वो असम के डीजीपी भी रह चुके हैं. कपूर इस वक्त हरियाणा के डीजीपी हैं.सतीश गोलचा तिहाड़ जेल के डीजी हैं. प्रवीर रंजन इस समय CISF में पोस्टेड हैं. इससे पहले दिल्ली पुलिस में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके है. अब देखना दिलचस्प होगा कि सरकार किसे दिल्ली पुलिस का बॉस बनाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
CJP के प्रदर्शन पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'जहां आंसू गैस के गोले छोड़े गए, वहीं मेरे दोनों बच्चे मौजूद थे'
Vijeta Dahiya News: विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
विजेता दहिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा फैसला, प्रवक्ता के पद से हटाया
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल
BJP सांसद रवि किशन ने NEET पेपर लीक को कहा 'नीट अखबार लीक', अब वीडियो वायरल हुआ तो हो रहे ट्रोल

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget