एक्सप्लोरर

Delhi Rain: दिल्ली की बारिश से 18 सालों में सबसे ठंडा मई में सोमवार का दिन, न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

दिल्ली में सोमवार को हुई बारिश से गर्मी से काफी राहत मिली है, बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है. इसके साथ ही सोमवार का दिन बीते 18 सालों में मई का सबसे ठंडा दिन रहा है.

दिल्ली-एनसीआर में इस साल 2022 में मार्च के महीने से ही गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था, फिर अप्रैल और मई के महीने की तपती गर्मी ने दिल्लीवासियों का बुरा हाल कर रखा था. इसी बीच सोमवार को हुई बारिश की वजह से गर्मी से काफी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार इस सोमवार का दिन बीते 18 सालों में मई का सबसे ठंडा दिन रहा है. इससे पहले साल 2004 में एक मई के दिन सबसे कम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.  जबकि बारिश होने के बाद सोमवार में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, मई में सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड दो मई 1982 के दिन बना था. जब तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

दिल्ली की बारिश से शहर के कुछ स्टेशनों पर 24 घंटे से कम समय में 50 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हो गई है. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते हवा में मौजूद प्रदूषण में भी काफी सुधार हुआ है. पिछले आठ दिनों बाद दिल्ली के लोगों को साफ-सुथरी हवा मिली है और वायु गुणवत्ता सूचकांक सोमवार को 200 अंक से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में रहा है.

Delhi News: दिल्ली नगर निगम के स्कूलों की जर्जर हालत पर दिल्ली महिला आयोग ने उठाए सवाल, अब MCD ने दिया जवाब

इसके साथ ही बारिश की वजह से कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं, राव तुला राम फ्लाईओवर, इटो, प्रीत विहार और आईएसबीटी जैसे प्रमुख हिस्सों पर वाटरलॉगिंग और ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. इसके साथ प्रह्लादपुर रेल अंडरपास पर भी काफी पानी भरा हुआ है और उसे बंद करना पड़ा. वहीं 75-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ बारिश के साथ 100 से अधिक फ्लाइटों में देरी हुई और 20 फ्लाइटों को डायवर्ट करना पड़ा. इस बारिश और तेज आंधी की वजह से दिल्ली से 100 पेड़ और गुरुग्राम से 150 पेड़ उखड़ गए हैं. 

Delhi-NCR Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में आज भी नहीं सताएगी गर्मी, जानिए बारिश को लेकर क्या है अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget