एक्सप्लोरर

दिल्ली में सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा, किडनैपिंग के बाद हत्या कर शव के टुकड़े किए

Delhi News: हत्या के बाद आरोपियों ने चॉपर चाकू से शव के कई टुकड़े कर दिए. फिर उन टुकड़ों को पैक कर उत्तर प्रदेश के वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया. ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपहरण और बेरहमी से हत्या के एक सनसनीखेज मामले में वांटेड आरोपी को हरियाणा के झज्जर जिले से पकड़ लिया. आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. 

पुलिस ने 27 साल के आरोपी नीरज को हरियाणा के झज्जर जिले के धंधलान गांव से गिरफ्तार किया. नीरज दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर थाने में दर्ज अपहरण और हत्या के मामले में वांटेड था.

दिल्ली पुलिस ने खुफिया जानकारी पर की अहम कार्रवाई 

दिल्ली पुलिस की टीम को 31 मार्च की शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नीरज अपने किसी परिचित से मिलने के लिए झज्जर के धंधलान गांव आने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया. इसके बाद उसे दिल्ली लाकर स्पेशल सेल थाने में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया.

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने किया अहम खुलासा 

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए वह बेहद चौंकाने वाले हैं. पुलिस के अनुसार नीरज ने अपने साथियों भूपेंद्र, सूरज उर्फ हैप्पी, बलराम और राखी के साथ मिलकर अनुरूप गुप्ता नाम के एक व्यक्ति का अपहरण किया था. अनुरूप गुप्ता नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ हाउस में कैंटीन चलाते थे.

जांच में सामने आया कि आरोपी राखी ने अनुरूप गुप्ता को बहाने से दिल्ली के मटियाला इलाके में स्थित एक फ्लैट में बुलाया था. जैसे ही वह वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन्हें रस्सियों से बांध दिया और उनके गहने लूट लिए. इसके बाद उनसे पैसे का इंतजाम करने का दबाव बनाया गया. 

सबूत मिटाने के लिए किए शव के टुकड़े 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जब आरोपियों को लगा कि मामला बिगड़ सकता है, तो उन्होंने बेहद क्रूरता से अनुरूप गुप्ता की हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपियों ने चॉपर चाकू से शव के कई टुकड़े कर दिए. फिर उन टुकड़ों को पैक कर उत्तर प्रदेश के वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया. ताकि सबूत मिटाए जा सकें.

गिरफ्तार आरोपी नीरज 12वीं तक पढ़ा हुआ है और पहले अपने गांव के पास एक फैक्ट्री में काम करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात बलराम नाम के व्यक्ति से हुई. जिसने उसे सूरज उर्फ हैप्पी से मिलवाया. सूरज द्वारका इलाके में गाड़ियों की खरीद-फरोख्त का काम करता था. पुलिस के मुताबिक जल्दी पैसा कमाने के लालच में नीरज अपराध की दुनिया में उतर गया.

दिल्ली पुलिस की मामले में जांच जारी 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पहले भी एक मामले में पुलिस के रडार पर आ चुका है. नवंबर 2023 में उसे हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाने में एहतियातन कार्रवाई के तहत धारा 107/151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया था. फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget