एक्सप्लोरर

Delhi Mohalla Bus: दिल्ली में मोहल्ला बस सेवा शुरू, किराया और रूट सहित इसकी खासियत के बारे में जानें सबकुछ

Delhi Mohalla Bus News: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "मोहल्ला बस सेवाओं की शुरूआत लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा.

Delhi Mohalla Bus Latest News: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लास्ट-माईल कनेक्टिविटी की योजना पर अमल करते हुए मोहल्ला बस सेवा शुरुआत राष्ट्रीय राजधानी में कर दी है. मोहल्ला बस सेवा का सोमवार से ट्रायल शुरू हो गया है. ट्रायल अगले सात दिनों तक चलेगा. वर्तमान में मोहल्ला बस सेवा दो रूटों पर संचालित होगा। ये रूट हैं प्रधान एन्क्लेव पुस्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फेज-III पेपर मार्केट. 

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा, "मोहल्ला बस सेवाओं की शुरूआत दिल्ली में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इन बसों को सीमित सड़क चौड़ाई और उच्च भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नेविगेट करने के लिए डिजाइन किया गया है." 

उन्होंने आगे कहा, "इस ट्रायल के द्वारा हम यात्रियों से उनके अनुभव के आधार पर आवश्यक फीडबैक इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे मोहल्ला बसों की सेवा का विस्तार दिल्ली के सभी इलाकों में लास्ट माईल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा."

मोहल्ला बस 196 किलोवाट की कुल क्षमता वाले 6 बैटरी पैक से तैयार की गई है, जो 45 मिनट की चार्जिंग के साथ 200+ किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है. 9 मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 सीटें हैं और इसमें 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है.

हर बस में 6 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित

मोहल्ला बसों की आसानी से पहचान के लिए इसका रंग हरा रखा गया है. मोहल्ला बसों में 25 प्रतिशत सीटें (6 सीटें) गुलाबी रंग की हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं.

मोहल्ला बस योजना का मकसद लक्ष्य नौ मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के द्वारा दिल्लीवासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस सेवाएं प्रदान करना है. सीएम अरविंद केजरीवाल सरकार की योजना 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें शुरू करने की है, जो विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए होंगी. 

दिल्ली सरकार वर्तमान में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) से अधिग्रहित 100 बसों का संचालन कर रही है. इन मोहल्ला बसों की अधिकतम रूट लंबाई 10 किलोमीटर है. दिल्ली सरकार द्वारा कुल 2,080 बसें खरीदी जा रही हैं. इसमें डीटीसी की 1,040 बसें और डिम्ट्स की 1,040 बसें शामिल हैं.

10 से 25 रुपये तक का करना होगा भुगतान 

मोहल्ला बसों में किराया दिल्ली सरकार की एसी बसों के समान ही होगा. न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है. इसके अलावा, दूसरी के हिसाब से 15, 20 और 25 रुपये का लोगों को भुगतान करना होगा. 

महिलाओं के लिए फ्री में सफर की सुविधा

जहां तक दिल्ली की महिलाओं के लिए इसमें सफर की बात है तो वो पिंक पास के जरिए इन बसों में भी डीटीसी की तरह मुफ्त यात्रा का लाभ उठा सकती हैं.

मोहल्ला बस ट्रायल रूट

ट्रायल रूट 1: मजलिस पार्क से प्रधान एन्क्लेव

1. प्रधान एन्क्लेव पुस्ता (लिटिल स्टार स्कूल) 2. प्रधान एन्क्लेव ए-ब्लॉक 3. बाबा कॉलोनी पुस्ता 4. एपेक्स स्कूल 5. जगतपुर मोड़ 6. मिलन विहार चौक 7. झोरडा पुलिस चौकी 
8. संगम विहार गली नंबर-4 9. झारोदा मेट्रो स्टेशन 10. हरदेव नगर 11. बुराड़ी मेट्रो स्टेशन 12. बुराड़ी क्रॉसिंग 13. मुकुंदपुर चौराहा 14. मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन

ट्रायल रूट 2: अक्षरधाम से मयूर विहार फेज-III

1. अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन, 2. दिल्ली पुलिस अपार्टमेंट 3. नोएडा मोड़ 4. ⁠मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन 5. मयूर विहार फेज-1 एसटीए अथॉरिटी 6. मेट्रो स्टेशन पॉकेट-ए गुरुद्वारा 7. त्रिलोक पुरी-36 ब्लॉक⁠ 8. त्रिलोक पुरी-26 ब्लॉक 9. त्रिलोक पुरी-13 ब्लॉक⁠ 10. चांद सिनेमा 11. सुपर बाजार 12. ⁠कल्याण पुरी चौराहा 13. कोंडली मोड़ 14. ⁠राजबीर कॉलोनी पुल नंबर-1 15. ⁠बड़ी मस्जिद पुल नंबर-2 16. गाजीपुर थाना
17. घरोली एक्सटेंशन 18. ⁠सपेरा बस्ती 19. मयूर विहार फेज-III पेपर मार्केट

  • दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बसों की पार्किंग और रखरखाव के लिए पूरी दिल्ली में 16 डिपो बनाने का काम जारी है.
  • पूर्वी जोन के गाजीपुर डिपो में 60 और ⁠ईस्ट विनोद नगर में 180 मोहल्ला बसें होंगी.
  • पश्चिम जोन के द्वारका मुख्य डिपो में 40, द्वारका सेक्टर 2 डिपो में 180, केशोपुर डिपो 180, पीरागढ़ी डिपो में 135, शादीपुर डिपो में 230, द्वारका सेक्टर 9 डिपो में 20 मोहल्ला बसें होंगी.
  • दक्षिण जोन के कुशक नाला डिपो में 350 और अंबेडकर नगर डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.
  • उत्तरी जोन के मुंडका डिपो में 60, नांगलोई डीएमआरसी में 60, नांगलोई डीटीसी डिपो में 180, रिठाला डिपो में 70, कोहाट एन्क्लेव डिपो में 35 और नरेला बस डिपो में 180 मोहल्ला बसें होंगी.

Delhi Weather: दिल्ली में उमस से कब मिलेगी राहत, जानें- अगले पांच दिनों के लिए IMD का क्या है अनुमान?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया पहला वीडियो, 'अभी भी जिंदा हूं', सरकार से क्या कहा?
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget