एक्सप्लोरर

दिल्ली में छात्रों पर चाकू से हमला, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, एक नाबालिग समेत 3 को पकड़ा

Delhi News: दिल्ली के मॉडल टाउन में 2 छात्रों पर चाकू से हुए हमले को पुलिस ने 24 घंटे में सुलझा लिया. 2 आरोपी गिरफ्तार हुए, एक नाबालिग हिरासत में है और खून से सना चाकू भी बरामद किया गया.

दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में नॉर्थ ईस्ट के 2 छात्रों पर चाकू से हमले की वारदात को दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा दिया है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया है.

हमले में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिया है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 31 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे विजयनगर डबल स्टोरी इलाके में मणिपुर के रहने वाले 2 छात्र, जेरी और शेफर्ड, एक दुकान से पानी खरीद रहे थे.

आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम का गठन किया 

तभी 2 बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और दोनों छात्रों से बदसलूकी करने लगे. कहासुनी के बाद एक युवक ने चाकू निकालकर जैरी के पेट में और शेफर्ड के पीछे के हिस्से में हमला कर दिया.

मौके पर मौजूद उनके दोस्त ने दोनों को तुरंत हिंदू राव अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दिल्ली पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए मॉडल टाउन थाने में तुरंत इस मामले की FIR दर्ज की और आरोपियों को पकड़ने के लिए तुरंत एक टीम का गठन कर दिया.

मामले में चौथे आरोपी की पहचान की जा रही है

दिल्ली पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज की जांच की, संदिग्धों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले और स्थानीय सूत्रों से इस मामले में जानकारी जुटाई. पुलिस ने सूचनाओं के आधार पर गुरमंडी इलाके में छापेमारी की, जिससे 2 आरोपी कृष्णा और कृष्णा कश्यपको गिरफ्तार किया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया.

पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. दिल्ली पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू भी बरामद कर लिया, जिसे केस प्रॉपर्टी तौर पर जब्त किया गया है.

वहीं, इस मामले में शामिल चौथे आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार
दिल्ली: अशोक विहार के पार्क में चाकूबाजी, युवक की मौत, हमलावर फरार

वीडियोज

Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget