एक्सप्लोरर

Delhi Metro: 15 अगस्त की सुबह 1 घंटा पहले शुरू हो जाएगी मेट्रो, DMRC ने जारी किया नोटिफिकेशन

15 अगस्त को राजधानी व अन्य जगहों से लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे. इसलिए यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो स्टेशन से सुबह 5 बजे मेट्रो चलनी शुरू होगी.

Delhi News: राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां अब लगभग अंतिम चरण में है. ऐसे में राजधानी के चप्पे-चप्पे पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर है. दिल्ली मेट्रो की तरफ से भी 15 अगस्त को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि, 14 अगस्त से लेकर 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक तक सभी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी. यह फैसला सुरक्षा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इसके अलावा 15 अगस्त को सभी रूटों पर सामान्य सारणी से मेट्रो सेवा जारी रहेगी.

डीएमआरसी की गाइडलाइन 
कामकाज के दिन रोजाना लगभग लाखों की संख्या में लोग दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं. इस दौरान दूरदराज से आने वाले लोग अपनी गाड़ियों को मेट्रो पार्किंग में खड़ा करते हैं. वहीं दिल्ली मेट्रो की तरफ से एबीपी न्यूज को जानकारी देते हुए बताया गया कि, राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो स्टेशन पर 14 अगस्त सुबह 6 बजे से 15 अगस्त दोपहर 2 बजे तक पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी.

मेट्रो सेवाएं सुबह 5 बजे से शुरू होगी 
दिल्ली मेट्रो की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि 15 अगस्त को राजधानी व अन्य जगहों से लोग स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचेंगे. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो स्टेशन से सुबह 5 बजे मेट्रो चलनी शुरू होगी. सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेन सुबह 6 बजे तक 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी और 6 बजे के बाद मेट्रो पूरे दिन अपने सामान्य समय सारणी के अनुसार ही चलेगी. वहीं NH-9 से यूपी गेट, डाबर तिराहा से महाराजपुर, मोहननगर से सीमापुरी, भोपुरा बॉर्डर और लोनी बॉर्डर से होते हुए सभी प्रकार के वाहनों का दिल्ली की तरफ जाना प्रतिबंधित रहेगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: बीजेपी नेता बांसुरी स्वराज ने दिल्ली सेवा कानून पर बोलीं- अब कानून के मुताबिक होगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
जंतर-मंतर पर CJP की वापसी, मंच-तंबू हटने के बाद फिर शुरू हुआ आंदोलन
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget