एक्सप्लोरर

Delhi Metro: फिर वायरल हुआ दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत का वीडियो, जानें यात्री क्यों कर रहे कार्रवाई की मांग?

Delhi Metro Viral Video: वीडियो में एक युवा जोड़ा चलती मेट्रो ट्रेन में लोगों के बीच अंतरंग होता दिख रहा है, लेकिन इससे न तो वहां आसपास मौजूद सह-यात्रियों को ही कोई फर्क पड़ रहा है और न ही उस जोड़े को.

Delhi Metro Viral Video News: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में प्रेमी जोड़ों द्वारा अश्लील हरकतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अक्सर कपल मेट्रो में अंतरंग होते नजर आ जाते हैं. इनमें से कुछ का वीडियो जब सामने आता है तो वह तेजी से सोशल मीडिया परवायरल होने लगता है. ऐसा ही एक वीडियो फिर सामने आया है, जिसमें एक युवा जोड़ा चलती ट्रेन में लोगों के बीच अंतरंग होता दिख रहा है, लेकिन इससे न तो वहां आसपास मौजूद सह-यात्रियों को ही कोई फर्क पड़ता है और न ही उस जोड़े को लोगों की परवाह है. लोगों ने भले ही उस जोड़े को कुछ नहीं कहा, लेकिन एक मेट्रो यात्री ने उनकी वीडियो बना ली, जो अब तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो द्वारका मोड़ जाने वाली मेट्रो ट्रेन का है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मेट्रो कोच के दरवाजे के पास खड़ा एक प्रेमी जोड़ा आलिंगनबद्ध होकर एक-दूसरे को चूम रहा है. प्रेमी जोड़े ने ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया. इस दौरान वो एक-दूसरे से बिल्कुल चिपके रहे. मेट्रो में सवार एक यात्री ने उनका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग इस जोड़े पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों ने इस वीडियो को मेट्रो को टैग कर जोड़े के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पहले भी सामने आ चुके हैं कई वीडियो

सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लवली बख्शी ने अपने पोस्ट एक्स हैंडल @lovelybakshi से ट्वीट किया है, जिस पर काफी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, यह वीडियो कब का है, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर मेट्रो में अश्लील हरकत, झगड़े और डांस करने का वीडियो वायरल हो चुका है. आये दिन मेट्रो में हुई अश्लील और आपत्तिजनक हरकतों के कारण दिल्ली की लाईफलाईन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो, इन वजहों से काफी चर्चा में रह रही है.

DMRC की अपील बेअसर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से कई मौकों पर ट्विटकर मेट्रो में यात्रियों से रील्स या वीडियो न बनाने की अपील की गई. बीते जून महीने में भी DMRC ने बच्चों की मशहूर राईम्स 'जॉनी जॉनी यस पापा?, मेकिंग रील्स इन मेट्रो नो पापा" का इस्तेमाल कर मेट्रो यात्रियों को मेट्रो में वीडियो बनाने से बचने की सलाह दी थी. बावजूद इसके लगातार मेट्रो में वीडियो बनाने का सिलसिला जारी है. 
वायरल हो जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  Delhi RPF News: मौत के मुंह से खींच कर RPF के ASI ने बचाई बुजुर्ग की जान, Video Viral

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget